हरेला पर उत्तराखंड में महाअभियान, रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे
देहरादून: प्रकृति पर्व हरेला के अवसर पर 16 जुलाई को उत्तराखंड में बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। उद्यान विभाग प्रदेशभर में 11 लाख फलदार, सगंध और औषधीय प्रजातियों के पौधे रोपेगा। इसके साथ ही एक लाख चाय के पौधे भी लगाए जाएंगे।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को कैंप कार्यालय में समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को अभियान की सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हरेला केवल पौधारोपण का पर्व नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्द्धन और प्राकृतिक संसाधनों को बचाने का जन अभियान है।
कृषि मंत्री ने जलस्रोतों के पुनर्जीवन, भूजल संरक्षण और मिट्टी के कटाव को रोकने में सहायक पौधों के चयन पर जोर दिया। उद्यान विभाग को आम, अमरूद, लीची, अनार, नींबू, माल्टा और कटहल सहित विभिन्न फलदार पौधों का व्यापक स्तर पर रोपण सुनिश्चित करने को कहा गया है।
उन्होंने पौधों के वितरण और रोपण के साथ उनकी नियमित देखरेख की प्रभावी व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक पौधे जीवित रह सकें।
अधिकारियों ने बताया कि पिछले वर्ष हरेला पर्व पर नौ लाख से अधिक फलदार पौधे लगाए गए थे। इस वर्ष जनभागीदारी के साथ 11 लाख पौधों के रोपण का लक्ष्य रखा गया है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, 24×7 अलर्ट मोड पर प्रशासन
Latest Newst
-
कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में चलेगा विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए निर्देश
-
हरेला पर उत्तराखंड में महाअभियान, रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे
-
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, 24×7 अलर्ट मोड पर प्रशासन
-
उत्तराखंड के विकास पर सीएम धामी की नीति आयोग संग चर्चा, फ्लोटिंग पॉपुलेशन पर जोर
-
भानियावाला-ऋषिकेश हाईवे होगा फोर/सिक्स लेन, ₹743 करोड़ से बदलेगी कनेक्टिविटी
-
बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे की शिकायतों की होगी जांच, उच्चस्तरीय समिति गठित
-
देवभूमि की छवि पर बट्टा! रेव पार्टी, नशा और देह व्यापार का अड्डा बन रहा उत्तराखंड?
-
सीएम धामी ने 9.80 लाख लाभार्थियों को जारी की ₹145 करोड़ की पेंशन
-
पब्लिक ओपिनियन से बनेगी उत्तराखंड की नई खेल नीति, जल्द जारी होगा फीडबैक लिंक
-
इनर व्हील जोन 12 और डिस्ट्रिक्ट 308 का संयुक्त पदस्थापना समारोह देहरादून में संपन्न
-
Railway Minister Flags Off New Train Services in Uttarakhand
-
RIDF के तहत ज्यादा प्रोजेक्ट शामिल करें विभाग: मुख्य सचिव
-
उत्तराखंड में SIR अभियान अंतिम चरण में, 99% डिजिटाइजेशन पूरा
-
कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू, सीएम धामी ने पहले जत्थे को दिखाई हरी झंडी
-
AIIMS Rishikesh Enters Guinness World Records After Removing 35-Kg Bone Tumour
-
ऋषिकेश से सेवा पखवाड़े का आगाज, ₹219 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
-
दिल्ली से सकुशल बरामद हुआ लापता नाबालिग, टिहरी पुलिस ने 48 घंटे में खोजा
-
EPFO Uttarakhand Covers 7.74 Lakh Members, Samvedana Model to Expand
-
उत्तराखंड SIR: 71 लाख मतदाताओं के फॉर्म डिजिटाइज, 8 लाख से अधिक अनकलेक्टेड
-
HUDCO Upgrades Eye Care Facilities at Vivekananda Netralaya in Dehradun

Leave A Reply