Date Filter

Uttarakhand

उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, 24×7 अलर्ट मोड पर प्रशासन

देहरादून: उत्तराखंड में लगातार बारिश और भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को 24×7 अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने प्रदेश में बारिश से उत्पन्न स्थिति, सड़क संपर्क, नदियों के जलस्तर और राहत-बचाव तैयारियों की समीक्षा की।

मौसम विभाग ने 10 जुलाई के लिए नैनीताल, ऊधमसिंहनगर और चम्पावत में रेड अलर्ट, जबकि पौड़ी गढ़वाल, देहरादून और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सभी जिलाधिकारियों, पुलिस, एसडीआरएफ और संबंधित विभागों को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

चारधाम यात्रा के दौरान खराब मौसम और जोखिमपूर्ण मार्गों पर यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोकने तथा जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा गया है। मौसम सामान्य और मार्ग सुरक्षित होने के बाद ही यात्रियों को आगे भेजा जाएगा।

सचिव आपदा प्रबंधन ने नदियों, बरसाती नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों की लगातार निगरानी के साथ बंद सड़कों, विशेषकर ग्रामीण मार्गों को युद्धस्तर पर खोलने के निर्देश दिए। प्रदेशवासियों से अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों से दूर रहने और प्रशासन की आधिकारिक सूचनाओं का पालन करने की अपील की गई है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में चलेगा विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए निर्देश
  • हरेला पर उत्तराखंड में महाअभियान, रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे
  • उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, 24×7 अलर्ट मोड पर प्रशासन
  • उत्तराखंड के विकास पर सीएम धामी की नीति आयोग संग चर्चा, फ्लोटिंग पॉपुलेशन पर जोर
  • भानियावाला-ऋषिकेश हाईवे होगा फोर/सिक्स लेन, ₹743 करोड़ से बदलेगी कनेक्टिविटी
  • बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे की शिकायतों की होगी जांच, उच्चस्तरीय समिति गठित
  • देवभूमि की छवि पर बट्टा! रेव पार्टी, नशा और देह व्यापार का अड्डा बन रहा उत्तराखंड?
  • सीएम धामी ने 9.80 लाख लाभार्थियों को जारी की ₹145 करोड़ की पेंशन
  • पब्लिक ओपिनियन से बनेगी उत्तराखंड की नई खेल नीति, जल्द जारी होगा फीडबैक लिंक
  • इनर व्हील जोन 12 और डिस्ट्रिक्ट 308 का संयुक्त पदस्थापना समारोह देहरादून में संपन्न
  • Railway Minister Flags Off New Train Services in Uttarakhand
  • RIDF के तहत ज्यादा प्रोजेक्ट शामिल करें विभाग: मुख्य सचिव
  • उत्तराखंड में SIR अभियान अंतिम चरण में, 99% डिजिटाइजेशन पूरा
  • कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू, सीएम धामी ने पहले जत्थे को दिखाई हरी झंडी
  • AIIMS Rishikesh Enters Guinness World Records After Removing 35-Kg Bone Tumour
  • ऋषिकेश से सेवा पखवाड़े का आगाज, ₹219 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
  • दिल्ली से सकुशल बरामद हुआ लापता नाबालिग, टिहरी पुलिस ने 48 घंटे में खोजा
  • EPFO Uttarakhand Covers 7.74 Lakh Members, Samvedana Model to Expand
  • उत्तराखंड SIR: 71 लाख मतदाताओं के फॉर्म डिजिटाइज, 8 लाख से अधिक अनकलेक्टेड
  • HUDCO Upgrades Eye Care Facilities at Vivekananda Netralaya in Dehradun

Stay Connected With Us

Subscribe Us