यूजेवीएनएल बैडमिंटन टीम बनी रजत पदक विजेता
उत्तराखंड पावर स्पोर्ट्स ग्रुप की बैडमिंटन टीम ने सोलन में आयोजित 45वीं ऑल इंडिया पावर बैडमिंटन प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए यूजेवीएन लिमिटेड के महाप्रबंधक जी.एस.बुदियाल ने बताया कि सोलन, हिमाचल प्रदेश में आयोजित तीन दिवसीय उक्त प्रतियोगिता में देशभर से 15 टीमों ने प्रतिभाग किया।
उत्तराखंड की टीम का प्रतिनिधित्व जी.एस.बुदियाल, गोपाल सिंह, ललित कुमार, आदित्य राठी, रक्षित भंडारी तथा सुमित राणा द्वारा किया गया। टीम इवेंट के फाइनल मुकाबले मे पहले सिंगल्स मुकाबले में पंजाब के सुखविंदर सिंह गिल ने उत्तराखंड के गोपाल सिंह को हराया। दूसरे सिंगल्स मुकाबले में उत्तराखंड के रक्षित भंडारी पंजाब के लखविंदर पाल सिंह से हार गए। तीसरे डबल्स मुकाबले में उत्तराखंड के गोपाल सिंह और ललित कुमार की जोड़ी ने पंजाब के सुखविंदर सिंह गिल और लखविंदर पाल सिंह की जोड़ी को पराजित कर उत्तराखंड को स्वर्ण पदक की रेस में बनाए रखा।
लेकिन चौथे सिंगल्स मुकाबले में उत्तराखंड के ललित कुमार पंजाब के राजकुमार से पराजित हो गए। उत्तराखण्ड पावर स्पोर्ट्स ग्रुप की ऑल इंडिया पावर स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली किसी भी प्रतियोगिता में अब तक हासिल सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि पर यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक संदीप सिंघल द्वारा टीम को बधाई दी और उत्तराखंड पावर स्पोर्ट्स ग्रुप द्वारा अर्जित इस उपलब्धि पर प्रसन्नता प्रकट करते हुए कहा कि निगम बैडमिंटन सहित अन्य खेल गतिविधियों में भी निरंतर बेहतर प्रदर्शन करता आ रहा है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
एडीबी ने उत्तराखंड को दिया $200 मिलियन ऋण
Latest Newst
-
Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
-
सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
-
शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Leave A Reply