देवभूमि उत्तराखंड शनिवार को अक्षय तृतीया के दिन चारधाम यात्रा 2023 के श्रद्धालुओं के आगमन के लिए तैयार
अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर शनिवार को यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के कपाट क्रमश: 25 और 27 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए औपचारिक रूप से खुलेंगे।
यमुनोत्री - उत्तरकाशी जिले में 10,610 फीट पर स्थित है। हर घंटे 700 दर्शन के साथ रोजाना दर्शन का कोटा 5500 श्रध्दालुओं का रखा गया है। डमटा और डोबटा में श्रद्धालुओं का पंजीयन सत्यापन कराया जाएगा। छह किलोमीटर लंबे पैदल मार्ग पर हर किलोमीटर पर मेडिकल रिस्पांस टीम होगी। प्रीपेड खच्चर सेवाएं उपलब्ध हैं। क्यूआर कोड स्कैनिंग के साथ प्लास्टिक डिस्पोजल। स्याना चट्टी और राणा चट्टी पर ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए गेटिंग सिस्टम सक्रिय।
गंगोत्री धाम - उत्तरकाशी जिले में 10,175 फीट पर स्थित है। हर दिन 9000 भक्तों के दर्शन संख्या तय है, जिसके तहत हर घंटे 1100 दर्शन होगें। चिन्यालीसौंड-नागुन और हिना में पंजीकरण का सत्यापन किया जाना है। वाहनों की भीड़ से निपटने के लिए गेटिंग सिस्टम।
केदारनाथ - रुद्रप्रयाग जिले में 11,757 फीट पर स्थित है। हर घंटे 1200 दर्शन के साथ दैनिक दर्शन के लिए कोटा 15,000 निर्धारित किया गया है। 16 किलोमीटर लंबे पैदल मार्ग में 12 चिकित्सा राहत कैम्प होंगे। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए छह एंबुलेंस और एक एयर एंबुलेंस तैनात। सोनप्रयाग में श्रद्धालुओं के पंजीकरण का सत्यापन। सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक श्रद्धालुओं को लाने-ले जाने के लिए शटल सेवा उपलब्ध है। केदारनाथ मंदिर तक पैदल मार्ग पर नौ आरओ प्लांट/डिस्पेंसर। खच्चर और पालकी सेवाएं उपलब्ध हैं। भक्तों की सुविधा के लिए खोया-पाया केंद्र है और कई भाषाओं में संकेत बोर्ड।
बद्रीनाथ - चमोली जिले में 10,277 फीट पर स्थित है। पवित्र शहर के चल रहे जीर्णोद्धार के कारण, भक्तजन बीआरओ के तीन-तरफा जंक्शन से होते हुए जीएमवीएन गेस्ट हाउस और फिर नए पुल पर चलकर भगवान विष्णु के मंदिर तक पहुंचेंगे। श्रद्धालु पुराने पुल से दर्शन कर वापिस लौटगें। पांडुकेश्वर में सत्यापन।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Devbhoomi Uttarakhand ready to welcome Chardham Yatra 2023 devotees on Akshaya Tritiya day on Saturday
Latest Newst
-
देहरादून: 3 हजार पेड़ों के कटान विवाद पर PWD और NHAI ने दिया जवाब
-
चारधाम यात्रा में स्वच्छता की मिसाल, केदारनाथ से लौटा 85% प्लास्टिक कचरा
-
देहरादून में शुरू हुआ लोक संवर्धन पर्व, देशभर की लोक कला एक मंच पर
-
NABARD to Celebrate 45th Foundation Day in Dehradun on July 14
-
उत्तराखंड के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर, वोटर लिस्ट को लेकर नए निर्देश
-
CSR से संवरेगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने उद्योग समूहों से की बड़ी अपील
-
Tehri Lake to Become Global Tourism Hub with Green Energy Focus
-
देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा पांच दिवसीय लोक संवर्धन पर्व, किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन
-
कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में चलेगा विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए निर्देश
-
हरेला पर उत्तराखंड में महाअभियान, रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे
-
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, 24×7 अलर्ट मोड पर प्रशासन
-
उत्तराखंड के विकास पर सीएम धामी की नीति आयोग संग चर्चा, फ्लोटिंग पॉपुलेशन पर जोर
-
भानियावाला-ऋषिकेश हाईवे होगा फोर/सिक्स लेन, ₹743 करोड़ से बदलेगी कनेक्टिविटी
-
बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे की शिकायतों की होगी जांच, उच्चस्तरीय समिति गठित
-
देवभूमि की छवि पर बट्टा! रेव पार्टी, नशा और देह व्यापार का अड्डा बन रहा उत्तराखंड?
-
सीएम धामी ने 9.80 लाख लाभार्थियों को जारी की ₹145 करोड़ की पेंशन
-
पब्लिक ओपिनियन से बनेगी उत्तराखंड की नई खेल नीति, जल्द जारी होगा फीडबैक लिंक
-
इनर व्हील जोन 12 और डिस्ट्रिक्ट 308 का संयुक्त पदस्थापना समारोह देहरादून में संपन्न
-
Railway Minister Flags Off New Train Services in Uttarakhand
-
RIDF के तहत ज्यादा प्रोजेक्ट शामिल करें विभाग: मुख्य सचिव

Leave A Reply