प्रत्येक श्रद्धालु को कराएँगे चार धाम दर्शनः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को आईएसबीटी, ऋषिकेश में संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति द्वारा आयोजित “ऋषिकेश से चारधाम यात्रा-2023“ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने चार धाम जा रहे श्रद्धालुओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया एवं यात्रा हेतु श्रद्धालुओं से भरी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा हेतु आए सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि बाबा केदार, बद्रीविशाल, मां गंगोत्री और मां यमनोत्री विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी चारधाम यात्रा हर्षोल्लास एवं धूमधाम से सकुशल संपन्न हो। उन्होंने विश्वास जताया कि इस वर्ष की चारधाम यात्रा अपने पिछले सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ेगी। राज्य सरकार सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए दृढ़ प्रतिज्ञ है, सरकार द्वारा प्रत्येक स्तर पर चारधाम यात्रा संबंधी तैयारियों की निरंतर समीक्षा की जा रही है, श्री धामी ने बताया। “हमारा प्रयास रहेगा कि जो भी श्रद्धालु, यात्रा खत्म होने के उपरांत अपने घर लौटें वे देवभूमि उत्तराखंड में बिताए गए समय की स्वर्णिम यादों को साथ लेकर जाएँ,” श्री धामी ने कहा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चार धाम यात्रा उत्तराखंड राज्य के लिए एक उत्सव है और देश विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु उत्तराखंड आने की वजह से रोजगार के कई अवसर पैदा होते हैं। “इस वर्ष अभी तक 16 लाख लोगों द्वारा यात्रा हेतु रजिस्ट्रेशन करवाया गया है। सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि प्रत्येक श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम, सुरक्षित शत प्रतिशत हो,” श्री धामी ने कहा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केदारनाथ का भव्य एवं दिव्य पुनर्निर्माण कार्य हुआ है और साथ ही इस वर्ष से श्रद्धालुओं को बद्रीनाथ धाम में भी मास्टर प्लान के कार्य दिखेंगे। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जी ने हेमकुंड साहिब एवं गौरीकुंड से केदारनाथ तक के रोप-वे का शिलान्यास कर दिया है इससे आने वाले समय में यात्रा और ज्यादा सुगम होगी।
“ऑल वेदर रोड के निर्माण से पहले के मुकाबले आज यात्री बेहद कम समय में ऋषिकेश से चार धाम पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा राज्य में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की चिंता करना सरकार का कर्तव्य है,” श्री धामी ने विश्वास दिलाते हुए कहा।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
देवभूमि उत्तराखंड शनिवार को अक्षय तृतीया के दिन चारधाम यात्रा 2023 के श्रद्धालुओं के आगमन के लिए तैयार
Latest Newst
-
देहरादून: 3 हजार पेड़ों के कटान विवाद पर PWD और NHAI ने दिया जवाब
-
चारधाम यात्रा में स्वच्छता की मिसाल, केदारनाथ से लौटा 85% प्लास्टिक कचरा
-
देहरादून में शुरू हुआ लोक संवर्धन पर्व, देशभर की लोक कला एक मंच पर
-
NABARD to Celebrate 45th Foundation Day in Dehradun on July 14
-
उत्तराखंड के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर, वोटर लिस्ट को लेकर नए निर्देश
-
CSR से संवरेगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने उद्योग समूहों से की बड़ी अपील
-
Tehri Lake to Become Global Tourism Hub with Green Energy Focus
-
देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा पांच दिवसीय लोक संवर्धन पर्व, किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन
-
कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में चलेगा विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए निर्देश
-
हरेला पर उत्तराखंड में महाअभियान, रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे
-
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, 24×7 अलर्ट मोड पर प्रशासन
-
उत्तराखंड के विकास पर सीएम धामी की नीति आयोग संग चर्चा, फ्लोटिंग पॉपुलेशन पर जोर
-
भानियावाला-ऋषिकेश हाईवे होगा फोर/सिक्स लेन, ₹743 करोड़ से बदलेगी कनेक्टिविटी
-
बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे की शिकायतों की होगी जांच, उच्चस्तरीय समिति गठित
-
देवभूमि की छवि पर बट्टा! रेव पार्टी, नशा और देह व्यापार का अड्डा बन रहा उत्तराखंड?
-
सीएम धामी ने 9.80 लाख लाभार्थियों को जारी की ₹145 करोड़ की पेंशन
-
पब्लिक ओपिनियन से बनेगी उत्तराखंड की नई खेल नीति, जल्द जारी होगा फीडबैक लिंक
-
इनर व्हील जोन 12 और डिस्ट्रिक्ट 308 का संयुक्त पदस्थापना समारोह देहरादून में संपन्न
-
Railway Minister Flags Off New Train Services in Uttarakhand
-
RIDF के तहत ज्यादा प्रोजेक्ट शामिल करें विभाग: मुख्य सचिव

Leave A Reply