Date Filter

चार धाम यात्रियों को कैंची धाम डायवर्ट करने पर गंगोत्री के पुरोहितों की नाराजगी



उत्तराखंड के उत्तरकाशी ज़िले में स्थित गंगोत्री धाम चार धाम यात्रा में विशेष महत्व है लेकिन बदइंतज़ामी के चलते होटल एसोसिएशन के साथ-साथ गंगा पुरोहितो ने भी सरकार के विरुद्ध मोरचा खोल दिया है।

पुरोहितों और एसोसिएशन के लोगों का आरोप है कि सरकार चार धाम पर आए यात्रियों को रोककर कुमाऊँ की ओर भेज रही है जो कि धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ है। पुरोहितों का आरोप है कि जो यात्री चार धाम पर आना चाहता है उसे रजिस्ट्रेशन के नाम पर रोक कर कैंची धाम की तरफ़ भेजना सरासर गलत है। आक्रोशित लोगों ने नरेंद्र मोदी को एक पत्र देकर अपनी आपत्ति जताई है जिसमें चार धाम यात्रा का मर्म और धार्मिक महत्व समझाया गया है।

यात्रा धार्मिक आस्था का केन्द्र है जिसके लिए शास्त्रों में नियम बनाये गये हैं। पूर्व में चार धाम यात्रा मोक्ष के लिए होती थी जो आज भी लगातार चल रही है। जिसका उदाहरण शास्त्रों में है कि पाण्डव भी अपनी गोत्र हत्या के श्राप को मिटाने के लिए उत्तराखण्ड आये थे। इसका नियम है कि यमनोत्री जो सूर्य पुत्री व यमराज की बहिन है जो प्राणी यमुना जी में स्नान ध्यान आदि करता है उसे यमदूत का भय समाप्त हो जाता है वही उसके बाद माँ पापनाशिनी गंगा जी के दर्शन का वर्णन है जो समस्त पाप संताप को हरने वाली है यहाँ पर भी पिण्ड दान व तर्पण करने का विधान है।

इसके बाद केदारनाथ नाथ मे भगवान् भोले बाबा के दर्शन के बाद अन्त में भोले नाथ के ईष्ट भगवान् बद्रीनाथ यानि स्वयं नारायण के जो जीव को समस्त बंधनों से मुक्त कर मोक्ष प्रदान करता है। यही पर अन्तिम पिण्ड दान का विधान शास्त्रों में वर्णित है। और इसी जगह पर पाण्डवों ने अपने पित्रो का श्राद्ध कर स्वर्ग रोहणी होते हुए अपने शरीरों को छोड़कर मोक्ष को प्राप्त हुऐ थे।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
  • सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
  • शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Stay Connected With Us

Subscribe Us