मीठी फ़िल्म दिखाएगी उत्तराखंड की संस्कृति और विरासत नए अंदाज में
उत्तराखंड के खाद्यान्नों पर आधारित बहुचर्चित उत्तराखंडी फिल्म ‘मीठी‘ रीलीज के लिए तैयार है। स्थानीय उत्पादों और उत्तराखंड की संस्कृति को केन्द्र में रखने वाली इस फिल्म में दो कर्णप्रिय गीत भी हैं जिसका एक गाना इंडियन आइडल फेम पवनदीप राजन ने गाया है।
सुमधुर संगीत में पिरोए एक गाने में कोदे की रोटी और कापा समेत पहाड़ी उत्पादों का उल्लेख किया गया है।
फिल्म निर्माता वैभव गोयल का कहना है कि फिल्म में उत्तराखंड की संस्कृति, परिवेश और खान-पान को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया है ताकि उत्तराखंड के पकवानों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिल सके। उन्होंने कहा कि फिल्म को जल्द रिलीज़ किये जाने की तैयारी है जिसके बाद ओटीटी प्लेटफ़ार्म पर भी फ़िल्म को हॉस्ट किया जाएगा।
फ़िल्म मीठी का निर्माण कलर्ड चौकर्स फिल्म्स एंड एंटरटेंनेमेंट प्राइवेट लिमिटिड के बैनर तले किया गया है। दो घंटे 27 मिनट की इस फिल्म में 160 कलाकारों ने काम किया है। इनमें से 70 प्रतिशत कलाकार नये हैं और स्थानीय युवाओं को अपनी अभिनय दक्षता प्रस्तुत करने का मौक़ा दिया गया है। फिल्म में अभिनय करने से पहले कलाकारों के लिए वर्कशॉप भी आयोजित की गयी थी। उन्होंने कहा कि फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड के विभिन्न इलाकों में की गयी है जिसके डायरेक्टर कांता प्रसाद हैं। फिल्म की कहानी उत्तराखंडी खाद्यान्नों और भोजन पर केंद्रित है। फिल्म में उत्तराखंड की समृद्ध विरासत और परम्पराओं को प्रतिष्ठापित किया गया है।
मीठी फ़िल्म के निर्माता वैभव गोयल के मुताबिक फिल्म की लांचिंग तीन चरणों में होगी। प्रमोशनल एक्टिविटीज शुरू हो चुकी हैं। इसके बाद म्यूजिक और पोस्टर लांचिंग होगा और फिर फिल्म की लांचिंग सतरंगी परदे पर होगी। उन्होंने कहा कि फिल्म को सुदूर गांव के व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए ओटीटी पर भी फिल्म प्रदर्शित की जाएगी।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने इस फिल्म का मुहूर्त शॉट दिया था। उत्तराखंडी फूड पर बनी फिल्म की सफलता के लिए उन्होंने शुभकामनाएं दीं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश में फिल्म निर्माण की अपार संभावनाएं हैं। सरकार नई फिल्म नीति से फिल्मों को प्रोत्साहन देने का काम कर रही है। यही कारण है कि आज उत्तराखंड और यहां के लोकेशन वॉलीबुड से लेकर हालीवुड फिल्म निर्माताओं को भी भा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग गढ़वाल के विभिन्न इलाकों के अलावा नोएडा और रामपुर तिराहे में भी हुई।
कलाकारों को एफटीआई और दून फिल्म इंस्टीट्टूट के एक्सपर्ट ने पांच दिनों तक अभिनय के गुर सिखाए हैं। यह गढ़वाली फिल्म में पहली बार हुआ है कि कलाकारों को एफटीआई के एक्सपर्ट ने वर्कशॉप के माध्यम से ट्रेनिंग दी। इन कलाकारों को गढ़वाली फिल्म में लिया गया है। वैभव गोयल के मुताबिक कंपनी जल्द ही ओटीटी पर एक सीरियल भी लाने की तैयारी में है। उनका कहना है कि हम चाहते हैं कि उत्तराखंड के प्रतिभावान कलाकारों और नवोदित कलाकारों को एक बेहतर मंच मिले। इसके तहत निकट भविष्य में एक डांस और सिंगिंग शो भी आयोजित किया जाएगा। गौरतलब है कि अब तक गढ़वाली फिल्म की लांचिंग के लिए मार्केटिंग और प्रमोशन का अभाव नजर आता रहा है लेकिन कलर्ड चौकर्स कंपनी का फोकस मीठी फिल्म की मार्केटिंग और प्रमोशन पर रहेगा। गौरतलब है कि कलर्ड चौकर्स फिल्म एंड इंटरटेनमेंट 2007 से फिल्म, एड फिल्म, एलबम और आउटडोर पब्लिसिटी का कार्य कर रहा है। कंपनी पहले चरण में उत्तराखंड और दूसरे चरण में हिमाचल में फिल्म निर्माण का कार्य करेगी।
वैभव गोयल फिल्म निर्माण, डिजिटल विज्ञापन व समाजिक कार्यों के क्षेत्र में पिछले 12 वर्षों से लगातार सक्रिय हैं। एनिमेशन से शिक्षा ग्रहण करके के बाद उन्होंने फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रखा। फिल्म निर्माण की बारीकियां सीखने मुंबई गये। वहां प्रसिद्व फिल्म निर्माता केतन मेहता के मैक इंस्टीटियूट से फिल्म निर्माण की बारीकियां सीखी। इसके बाद देश के अलग अलग स्थानों में फिल्म निर्माण के कई संस्थान इंस्टीटियूट खोलने में इनकी महत्वपूर्ण भागीदारी रही है। वैभव गोयल अब तक 500 से अधिक कर्मिशियल विज्ञापन फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं। वैभव गोयल जल्द अपना उत्तराखंड, हिमाचल व नेपाली बोली भाषा की फिल्मों पर आधारित एप्प लांच करने वाले हैं। वर्तमान में यह उत्तराखंडी बोली भाषा पर बनी ‘मीठी‘ मूवी का निर्माण कर रहे हैं। वैभव गोयल कहते हैं उनका एक ही संकल्प है कि उत्तराखंड के अंतिम गांव, अंतिम व्यक्ति तक सिनेमा की पहुंच हो।
उत्तराखंडी फीचर फिल्म `मीठी` में इंडियन आइडियल फेम पवन दीप राजन और फोक गायक विवेक नौटियाल अपने गीतों के माध्यम से उत्तराखंड के पकवानों की खुशबू बिखेरेंगे। विवेक नौटियाल उत्तराखण्ड के बेहतरीन फोक गायक हैं। विवेक नौटियाल ने कई उत्तराखंडी गीतों को गाया है।
कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल सहित विधायक उमेश शर्मा काऊ, सविता कपूर, खजान दास, सहदेव पुंडीर सहित कई राजनेताओं, साहित्यकारों, शिक्षाविदो, कलाकारों सहित बड़ी सँख्या में गणमान्य लोग व आम जनता कैंपेंन का हिस्सा बन रही है। सभी इस मुहिम की सराहना कर रहे हैं।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
अशासकीय विद्यालयों में नियुक्ति गड़बड़ियाँ, सरकार ने दिए SIT जांच आदेश
Latest Newst
-
देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर 3000 पेड़ों की कटाई के खिलाफ सड़क पर उतरी Gen-Z
-
पौड़ी गढ़वाल में हरेला पर सीएम धामी का हरित संदेश, किया पौधरोपण
-
NABARD Marks 45 Years of Rural Development in Uttarakhand
-
SIR के पहले चरण के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 71.33 लाख मतदाता शामिल
-
बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी केस: आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
-
उत्तराखंड के विकास को बढ़ावा, केंद्र ने स्वीकृत किए ₹451.63 करोड़
-
Uttarakhand to Boost Eco-Tourism with New Trekking Policy
-
देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र: सीएम धामी
-
हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चार दोस्तों की ली जान
-
हरिद्वार में नकली नोट गैंग का बड़ा खुलासा, पंजाब से दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार
-
Uttarakhand Expands Cyber Crime Network to Protect Digital Users
-
देहरादून: 3 हजार पेड़ों के कटान विवाद पर PWD और NHAI ने दिया जवाब
-
चारधाम यात्रा में स्वच्छता की मिसाल, केदारनाथ से लौटा 85% प्लास्टिक कचरा
-
देहरादून में शुरू हुआ लोक संवर्धन पर्व, देशभर की लोक कला एक मंच पर
-
NABARD to Celebrate 45th Foundation Day in Dehradun on July 14
-
उत्तराखंड के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर, वोटर लिस्ट को लेकर नए निर्देश
-
CSR से संवरेगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने उद्योग समूहों से की बड़ी अपील
-
Tehri Lake to Become Global Tourism Hub with Green Energy Focus
-
देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा पांच दिवसीय लोक संवर्धन पर्व, किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन
-
कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में चलेगा विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए निर्देश

Leave A Reply