रूद्रप्रयाग में डोलिया देवी के पास भूस्खलन
आसमान से भारी बारिश कहर बरपा रही है, जिस कारण रुद्रप्रयाग जिले में जगह-जगह भारी नुकसान हुआ है। भारी बारिश से केदारनाथ हाईवे के डोलिया देवी के पास लगातार पहाड़ी से भूस्खलन जारी है। वहीं बदरीनाथ हाईवे पर सिरोबगड़ में पहाड़ी से पत्थर और बोल्डर गिर रहे हैं।
यहां बीते दिनों से पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिरने का सिलसिला जारी है। जहां रविवार सुबह एक कार भी मलबे की चपेट में आ गई। कार में सवार तीन लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। इसके अलावा गंगोत्री-यमुनोत्री के साथ ही बदरी-केदार की यात्रा को जोड़ने वाला तिलवाड़ा-मयाली-घनसाली राज्य मार्ग भी स्यालसू में बंद पड़ा है।
राज्य मार्ग पर सुमाड़ी-सेमा-बिराणगांव लिंक मार्ग कटिंग का मलबा आने से राज्य मार्ग 100 मीटर तक वॉशआउट हो गया है। राज्य मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जबकि मार्ग को खोलने में लोक निर्माण विभाग की जेसीबी मशीनें जुटी हुई हैं। वहीं आफत की बारिश से मल्यासू गांव को जोड़ने वाला पैदल मार्ग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।
पैदल मार्ग पर कोटली-बांसी मोटरमार्ग कटिंग का मलबा आने से मार्ग 300 मीटर तक क्षतिग्रस्त हो गया है। साथ ही पेयजल के साथ ही बिजली लाइन भी क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीण परेशान हैं।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
मंदाकिनी और अलकनंदा का जलस्तर बढ़ा
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply