कॉल सेंटर के ज़रिए विदेशी नागरिकों को ठगने वाले दो गिरफ्तार
फर्जी कॉल सेन्टर के ज़रिए विदेशी नागरिकों को ठगने वाले दो लोगों को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए आरोपियों द्वारा स्वंय को माइक्रोसॉफ़्ट एवं एप्पल जैसे प्रतिष्ठित कम्पनियों का अधिकारी बताकर कर अमेरिका और कनाडा के वरिष्ठ नागरिको के सिस्टम में पॉप अप मैसेज भेजकर पोर्न हर्ब आदि वैबसाइट होने की बात बताई जाती थी। इसके अलावा आरोपी विदेशी नागरिकों को चाइल्ड पोनोग्राफी देखे जाने तथा उनके बैक खातो में गडबडी सम्बन्धी बातें कहकर उनके सिस्टम के क्रप्ट होने का झांसा देकर मदद के नाम पर धोखाधडी से धनराशि प्राप्त करते थे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ ने बताया की गोपनीय माध्यम से सूचना प्राप्त हुयी थी कि सहस्त्रधारा राजपुर रोड थाना क्षेत्रान्तर्गत माउण्ट व्यू कालोनी स्थित ब्लूयूबैल्स स्कूल के बगल में एक निजी प्लैट में कुछ युवक अवैध रुप से कॉल सेन्टर चलाकर अमेरिकी व कनाडाई नगारिकों को भ्रमित कर तथा पॉप-अप मैसेज के माध्यम से उनके द्वारा पोर्न वीडियो देखे जाने व उनके बैक खातों में धोखाधडी की बात कहकर और डराकर धनराशि प्राप्त कर रहे है।
पुलिस टीम द्वारा सहस्त्रधारा रोड स्थित छह अगस्त को उक्त फ्लैट पर छापामारी की गयी तो आरोपी मौके से फरार हो गये आरोपियों की जनपद स्तर पर तलाश के लिए गहन चैकिग अभियान चलाया गया जिस पर आरोपियों के शहर देहरादून से बाहर भागने की सूचना पर दो आरोपियों को चौकी जोगीवाला बैरियर पर रोक लिया गया मौके पर तुरन्त साइबर टीम ने आरोपियों को गहन पूछताछ की गयी तो मौके पर मौजूद गौतम व तनिष्क ने बताया कि वह लोग अपने अन्य 3 साथियों के साथ मिलकर काफी समय से दून में ही काँल सेन्टर संचालित कर रहे है।
आरोपियों ने बताया कि हम लोग विदेशी कॉल को एक्सकृलाइट डायलर के माध्यम से विदेशी कॉलर को भ्रमित व डराते है इस क्रम में यूएसए व कनाडा के नागरिकों को फर्जी पीओपीयूपी डलवाकर स्वंय को माइक्रोसाँफ्ट एंव एप्पल कम्पनी से बताकर उनको डराते है कि आपके द्वारा अपने सिस्टम में पोर्न साइट देखी गयी है जिस पर आपके विरुद्व कार्यवाही की जायेगी यह कार्यवाही से बचने के लिए उनसे धोखाधडी से धनराशि प्राप्त की जाती है।
पुलिस के मुताबिक़ आरोपियों ने कॉल सेन्टर का संचालन दिल्ली व हरियाणा मैं बैठे अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर भी किया। मौके से पुलिस टीम को 3 लैपटॉप, 2 मोबाइल फोन, 2 वाई-फाई राऊटर व अन्य उपकरण बरामद हुए। आरोपियों से बरामद कॉल सेन्टर चलाने वाले संसाधनो को तकनीकि रुप से चैक किया गया तो इन संसाधनो में काफी मात्रा में काँल सेन्टर संचालन व विदेशी नागरिको से धोखाधडी करने सम्बन्धी साक्ष्य प्राप्त होने पर आरोपियों के विरुद्व थाना साइबर क्राईम पर अभियोग पंजीकृत किया गया तथा मौके पर जिन दो आरोपियों की मौजूदगी थी उनकी विरुद्व विवेचना में वैधानिक कार्यवाही की गयी है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
केदारघाटी में रेस्क्यू अभियान का प्रथम चरण पूरा
Latest Newst
-
Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
-
सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
-
शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Leave A Reply