मेडिकल फैकल्टी में पदोन्नतियों को सरकार ने दी मंज़ूरी
चिकित्सा शिक्षा विभाग में लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे मेडिकल फैकल्टी के लिये खुशखबरी है। सरकार ने इस साल विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर एवं प्रोफेसर के रिक्त पदों पर 56 संकाय सदस्यों की प्रोन्नति को मंजूरी दे दी है। साथ ही इन चयनित संकाय सदस्यों की विभिन्न राजकीय मेडिकल कॉलेजों में विषयवार पदस्थापना भी कर दी है।
उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय मेडिकल कॉलेजों में एसोसिएट प्रोफेसर एवं प्रोफेसर के रिक्त पदों पर कुल 56 मेडिकल फैकल्टी के पदोन्नति की संस्तुति की गई थी। जिसे राज्य सरकार ने अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है। जिसमें 34 असिस्टेंट प्रोफेसर को एसोसिएट प्रोफेसर तथा 22 एसोसिएट प्रोफेसर को प्रोफेसर के पद पर संकायवार एवं विषयवार विभागीय पदोन्नति दी गई है। राजकीय मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफसेर से एसोसिएट प्रोफेसर के 34 पदों पर की गई पदोन्नति के तहत एनेस्थिसियोलॉजी संकाय में चार मेडिकल फैकल्टी का प्रमोशन किया गया।
इसी प्रकार पैथोलॉजी में पांच, कम्यूनिटी मेडिसिन में तीन, एनाटॉमी, फार्माकोलॉजी, जनरल मेडिसिन, पीडियाट्रिक्स, जनरल सर्जनी व गायनी में दो-दो जबकि फिजियोलॉजी, बायोकैमिस्ट्री, ब्ल्ड बैंक, माइक्रोबायोलॉली, साइकेट्री, आर्थोपेडिक्स, ईएनटी, रेडियोथैरेपी, फिजिकल मेडिसिन एवं न्यूरो सर्जरी संकाय में एक-एक फैकल्टी शामिल है। इनमें से विभिन्न विषयों की 20 मेडिकल फैकल्टी को दून मेडिकल कॉलेज, 06 को अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज तथा 04-04 मेडिकल फैकल्टी को श्रीनगर एवं हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है।
इसी प्रकार एसोसिएट प्रोफेसर से प्रोफेसर के 22 पदों पर की गई पदोन्नति के तहत एनॉटामी, बायोकैमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी, कम्यूनिटी मेडिसिन, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जनी एवं आप्थलमोलॉजी विभाग में दो-दो संकाय सदस्यों का प्रमोशन किया गया। जबकि पैथोलॉजी, फॉरेंसिंक मेडिसिन, पीडियाट्रिक्स, स्कीन एंड वीडी, आर्थोपेडिक्स, गायनी, एनेस्थिसियोलॉजी तथा डेन्टिस्ट्री विभाग में एक-एक एसोसिएट प्रोफेसर का प्रोफेसर पद पर प्रोन्नति की गई। जिनमें से 12 प्रोफेसर को दून मेडिकल कॉलेज में तैनाती दी गई जबकि श्रीनगर एवं हरिद्वार मेडिकल कॉलेज में 03-03, हल्द्वानी में 02 तथा रूद्रपुर व अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में 01-01 प्रोफेसर को भेजा गया है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
ISBT सामूहिक दुष्कर्म मामले की जांच एसआईटी करेगी
Latest Newst
-
Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
-
सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
-
शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Leave A Reply