Date Filter

Uttarakhand

ISBT सामूहिक दुष्कर्म मामले में पीड़िता के मजिस्ट्रेटी बयान काउंसलर की मौजूदगी में होंगे दर्ज



आईएसबीटी सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हुई किशोरी के नारी निकेतन में ही काउंसलर की मौजूदगी में मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराए जाएंगे। पीड़िता की मानसिक हालत ठीक न होने के कारण पुलिस ने इस संबंध में मजिस्ट्रेट न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया था। पुलिस ने घटना से संबंधित एक महत्वपूर्ण गवाह के बयान भी मजिस्ट्रेट के सामने कराए हैं। इसके साथ ही एसआईटी ने दिल्ली आईएसबीटी से घटना के संबंध में सीसीटीवी फुटेज एकत्र किए हैं। इन सभी की तस्दीक के लिए जल्द ही आरोपियों की पुलिस कस्टडी रिमांड भी कोर्ट से मांगी जाएगी।

गौरतलब है कि गत 12 अगस्त की रात कश्मीरी गेट आईएसबीटी नई दिल्ली से उत्तराखंड रोडवेज का ड्राइवर एक किशोरी को देहरादून लाया था। देहरादून पहुंचने पर आईएसबीटी परिसर में पार्किंग में खड़ी बस में किशोरी से रोडवेज और अनुबंधित बसों के पांच ड्राइवर-कंडक्टरों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इस मामले में गत शनिवार बाल कल्याण समिति की ओर से केस दर्ज किया गया। मामले में रोडवेज की अनुबंधित बस के ड्राइवर धर्मेंद्र कुमार, रवि कुमार, रोडवेज के ड्राइवर राजपाल, कंडक्टर देवेंद्र और कैशियर का काम कर रहे कंडक्टर राजेश कुमार सोनकर को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पांचों को सोमवार को न्यायालय के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। इस पूरे मामले में विवेचना के लिए एसपी सिटी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया है। अब अगली कार्रवाई में पीड़ित किशोरी के मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराए जाने हैं। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि इसके लिए कोर्ट में मंगलवार को आवेदन किया गया। इसमें पुलिस ने अपील की कि किशोरी के बयान दर्ज करते वक्त काउंसलर को साथ में रखा जाए। यही नहीं किशोरी के बयान बालिका निकेतन में ही दर्ज कराए जाएं। उन्होंने बताया कि कोर्ट ने पुलिस की यह अपील स्वीकार कर ली है। महिला मजिस्ट्रेट बुधवार को बालिका निकेतन जाकर पीड़िता के मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज करेंगी। काउंसलर को भी साथ रखने की अनुमति मजिस्ट्रेट ने दे दी है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • मानसून अलर्ट: सीएम धामी के निर्देश पर पूरा प्रशासन 24×7 मोड में
  • आपदा से उबरते सैंजी में हरियाली की उम्मीद, हरेला पर चला वृक्षारोपण अभियान
  • गढ़वाली फिल्म ढोली को राष्ट्रीय सम्मान, 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल
  • उत्तराखंड को मिली नई रेल सेवा, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस का शुभारंभ
  • उत्तराखंड में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा, 180 नेचर गाइडों को मिला रोजगार प्रमाण-पत्र
  • देहरादून-ऋषिकेश 4-6 लेन परियोजना पर ब्रेक, पेड़ों की कटाई फिलहाल स्थगित
  • देहरादून में राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम, पेपर लीक और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा
  • Uttarakhand to Set Up Credit Cooperative Societies in Every District
  • कांवड़ मेला-2026: अंतर्राज्यीय बैठक में सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर मंथन
  • अग्निवीरों के लिए बनेगा विशेष सेल, होमस्टे योजना में भी मिलेगा अनुदान: सीएम धामी
  • हरेला पर सीएम धामी का बड़ा संदेश, 10 लाख पौधरोपण का संकल्प
  • देहरादून में छात्रों से रूबरू होंगे राहुल गांधी, शिक्षा-रोजगार पर होगी चर्चा
  • 147 करोड़ की जागेश्वर मास्टर प्लान परियोजना से संवर रहा है प्राचीन धाम: सीएम धामी
  • हरेला पर्व पर मानव सेवा समिति ने चलाया वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान
  • सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड हाई कोर्ट को हल्द्वानी शिफ्ट करने को दी हरी झंडी
  • Uttarakhand Bets Big on Wedding Tourism to Boost Economy
  • उत्तराखंड के पराग फार्म में बनेगी राज्य की पहली एविएशन एकेडमी
  • सीएम धामी का चमोली दौरा: ₹155.36 करोड़ की विकास योजनाओं का शुभारंभ
  • देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर 3000 पेड़ों की कटाई के खिलाफ सड़क पर उतरी Gen-Z
  • पौड़ी गढ़वाल में हरेला पर सीएम धामी का हरित संदेश, किया पौधरोपण

Stay Connected With Us

Subscribe Us