Date Filter

Uttarakhand

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन टनलों का होगा सेफ्टी ऑडिट



ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन का निर्माण कार्य तेजी से प्रगति कर रहा है। श्रीनगर क्षेत्र में कई सुरंगों की सफलतापूर्वक बोरिंग पूरी हो चुकी है। हालांकि, निर्माण के दौरान कई मजदूरों के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ी हैं। इसी संदर्भ में निर्वाचन और सहकारिता के प्रभारी सचिव दिलीप जावलकर ने सुरंगों में कार्य का सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सुरंगों के भीतर समय-समय पर प्रशासन और रेलवे कर्मचारियों के लिए सुरक्षा मॉक ड्रिल करने के भी आदेश दिए। इस दौरान जावलकर ने रेलवे टनलों का स्थलीय निरीक्षण भी किया।

दिलीप जावलकर ने अपने पौड़ी जिले के भ्रमण के दौरान देवप्रयाग के सौड़ क्षेत्र में रेलवे के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया और निर्माण एजेंसियों के अधिकारियों के साथ निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने जिलाधिकारी गढ़वाल को निर्देशित किया कि रेलवे सुरंग निर्माण कार्यों में लगे सभी श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सेफ्टी ऑडिट और मॉक ड्रिल जल्द से जल्द करवाई जाए।

गौरतलब है कि ऋषिकेश से कर्णप्रयाग के बीच 125 किलोमीटर लंबी निर्माणाधीन रेलवे परियोजना में कुल 16 सुरंगें और 13 स्टेशन शामिल हैं। सौड़ देवप्रयाग से जनासू श्रीनगर के बीच की 15 किलोमीटर लंबी टनल संख्या-8 की 70% बोरिंग पूरी हो चुकी है। जर्मनी में निर्मित टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) का उपयोग इस परियोजना में किया जा रहा है, जिसकी लंबाई 140 मीटर है और इसे भारत में `शिव-शक्ति` नाम दिया गया है। यह पहला अवसर है जब टीबीएम का उपयोग किसी हिमालयी क्षेत्र में किया जा रहा है, जो अपने आप में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इसके बाद जावलकर ने सुरंग के अंदर जाकर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और वहां काम कर रहे कर्मचारियों को सुरक्षा निर्देशों का पालन करने पर जोर दिया।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
  • सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
  • शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Stay Connected With Us

Subscribe Us