Date Filter

Uttarakhand

ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त, उत्तराखंड में लागू होगा ‘नो व्हीकल डे’ और वर्क फ्रॉम होम

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में ऊर्जा और ईंधन बचत को लेकर कई अहम फैसले लिए गए। राज्य में सप्ताह में एक दिन ‘नो व्हीकल डे’ लागू किया जाएगा और मुख्यमंत्री व मंत्रियों के वाहन फ्लीट में वाहनों की संख्या आधी की जाएगी। इस दिन मंत्री और अधिकारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे।

सरकारी विभागों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आधारित बैठकों को बढ़ावा दिया जाएगा, जबकि निजी क्षेत्रों को भी वर्क फ्रॉम होम अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। सरकारी और निजी भवनों में एसी के सीमित उपयोग पर जोर दिया गया है। जिन अधिकारियों के पास एक से अधिक विभाग हैं, वे एक दिन में अधिकतम एक वाहन का इस्तेमाल करेंगे।

कैबिनेट ने सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने और सरकारी कर्मचारियों को बसों के अधिक उपयोग के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही नई ईवी पॉलिसी लाने और नए सरकारी वाहनों में 50 प्रतिशत इलेक्ट्रिक वाहन अनिवार्य करने का फैसला लिया गया है। राज्यभर में चार्जिंग स्टेशन नेटवर्क का भी विस्तार होगा।

सरकार ने विदेशी सरकारी यात्राओं को सीमित करने और “विजिट माय स्टेट” अभियान के जरिए घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है। धार्मिक, ग्रामीण, वेलनेस और इको-टूरिज्म सर्किटों के प्रचार के साथ डेस्टिनेशन वेडिंग को भी प्रोत्साहन दिया जाएगा।

इसके अलावा “मेड इन स्टेट” अभियान के तहत स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा, कम तेल वाले भोजन को प्रोत्साहन, प्राकृतिक खेती, पीएनजी कनेक्शन, रूफटॉप सोलर और गोबर गैस परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
  • कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
  • विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
  • गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
  • राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
  • मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
  • NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
  • स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
  • हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
  • उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
  • देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
  • मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
  • NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
  • पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
  • सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
  • साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
  • देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन
  • विकसित भारत-2047 के लक्ष्य पर सीएम सख्त, 6940 करोड़ की 12 परियोजनाओं की समीक्षा
  • देवभूमि में हुड़दंगियों पर एक्शन, पर्यटन सीजन में बढ़ी चुनौती
  • CM Dhami Calls for Stronger Justice System at Judicium 2.0

Stay Connected With Us

Subscribe Us