PM मोदी के जन्म दिवस से शुरू होगा स्वच्छता पखवाड़ा
भारत सरकार के युवा मामलों एवं खेल मंत्री मनसुख माण्डविया ने सभी राज्यों के खेल एवं युवा कल्याण मंत्रियों के साथ दिनांक 17 सितम्बर, 2024 से स्वच्छता पखवाड़ा मनाये जाने के सम्बन्ध में वर्चुअल बैठक के दौरान 17 सितम्बर से मनाये जाने वाले स्वच्छता पखवाड़ा के अन्तर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के सम्बन्ध में विचार-विमर्श किया।
उक्त पखवाड़े का शुभारम्भ 17 सितम्बर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से शुरू होगा जो देश भर के विद्यालयों, NSS, NCC, भारत स्काउट एवं गाईड के स्वयंसेवकों एवं अन्य छात्र-छात्राओं के सहयोग से स्वच्छता कार्यक्रम के ज़रिए आयोजित होगा।
उत्तराखंड की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य में उक्त कार्यक्रम में युवा कल्याण विभाग से सम्बद्ध युवक एवं महिला मंगल दल के सदस्य भी इस आयोजन में शामिल होंगे।
उत्तराखंड खेल विभाग के सहयोग से फिट इण्डिया मूवमेन्ट को प्रोत्साहित करने के उद्देशय से विभिन्न कार्यक्रम भी इस पखवाड़े में आयोजित किये जायेंगे। उक्त स्वच्छता पखवाड़े के अन्तर्गत प्रतिभाग करने वाले सभी युवाओं एवं खिलाडियों का रजिस्ट्रेशन My Bharat Portal पर भी किया जायेगा। विभिन्न कार्यक्रमों के फोटोग्राफ्स भी उक्त पोर्टल पर अपलोड किये जायेंगे।
श्रीमती आर्या ने केन्द्रीय मंत्री श्री माण्डविया को आश्वस्त किया है कि प्रदेश सरकार स्वच्छता पखवाड़ा के आयोजन में पूर्ण सहभागिता करेगी।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
पल्टन बाजार में चला पुलिस सत्यापन अभियान, दर्जनों संदिग्ध हिरासत में
Latest Newst
-
मानसून अलर्ट: सीएम धामी के निर्देश पर पूरा प्रशासन 24×7 मोड में
-
आपदा से उबरते सैंजी में हरियाली की उम्मीद, हरेला पर चला वृक्षारोपण अभियान
-
गढ़वाली फिल्म ढोली को राष्ट्रीय सम्मान, 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल
-
उत्तराखंड को मिली नई रेल सेवा, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस का शुभारंभ
-
उत्तराखंड में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा, 180 नेचर गाइडों को मिला रोजगार प्रमाण-पत्र
-
देहरादून-ऋषिकेश 4-6 लेन परियोजना पर ब्रेक, पेड़ों की कटाई फिलहाल स्थगित
-
देहरादून में राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम, पेपर लीक और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा
-
Uttarakhand to Set Up Credit Cooperative Societies in Every District
-
कांवड़ मेला-2026: अंतर्राज्यीय बैठक में सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर मंथन
-
अग्निवीरों के लिए बनेगा विशेष सेल, होमस्टे योजना में भी मिलेगा अनुदान: सीएम धामी
-
हरेला पर सीएम धामी का बड़ा संदेश, 10 लाख पौधरोपण का संकल्प
-
देहरादून में छात्रों से रूबरू होंगे राहुल गांधी, शिक्षा-रोजगार पर होगी चर्चा
-
147 करोड़ की जागेश्वर मास्टर प्लान परियोजना से संवर रहा है प्राचीन धाम: सीएम धामी
-
हरेला पर्व पर मानव सेवा समिति ने चलाया वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान
-
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड हाई कोर्ट को हल्द्वानी शिफ्ट करने को दी हरी झंडी
-
Uttarakhand Bets Big on Wedding Tourism to Boost Economy
-
उत्तराखंड के पराग फार्म में बनेगी राज्य की पहली एविएशन एकेडमी
-
सीएम धामी का चमोली दौरा: ₹155.36 करोड़ की विकास योजनाओं का शुभारंभ
-
देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर 3000 पेड़ों की कटाई के खिलाफ सड़क पर उतरी Gen-Z
-
पौड़ी गढ़वाल में हरेला पर सीएम धामी का हरित संदेश, किया पौधरोपण

Leave A Reply