किशोर की मौत के बाद पौड़ी बाल संरक्षण गृह की मुश्किल बढ़ी
पौड़ी बाल संरक्षण गृह प्रशासन की मुश्किलें अब बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं। 17 वर्षीय किशोर की मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस पूरे मामले पर गढ़वाल कमिश्नर विजय शंकर पांडे ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने इस घटना को चिंताजनक बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना बाल संरक्षण गृह में नहीं होनी चाहिए थी। कहा कि फिलहाल इसकी मजिस्ट्रेट जांच के बाद ही पता लग पाएगा कि किन कारण से किशोर की जान गई। वही जांच में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दूसरी तरफ पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
आत्महत्या करने वाला किशोर पॉक्सो एक्ट के मुकदमे के कारण बाल सुधार गृह भेजा गया था। किशोर के खिलाफ 25 जून को कोतवाली कोटद्वार में पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ था। किशोर पर अपनी सगी बहन से दुष्कर्म का आरोप लगा था।
घटना का पता परिजनों को तब लगा, जब 13 साल की नाबालिग की तबीयत खराब हुई और परिजन उसे अस्पताल ले गए। लेकिन परिजनों के होश तब उड़े जब डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि उनकी बेटी 7 माह की गर्भवती है। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली कोटद्वार में आरोपी किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। इस घटना से पूर्व अगस्त 2021 में भी युवक के खिलाफ मारपीट का मामला भी दर्ज है। जांच के आदेश के बाद अब पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है और घटना की जांच कर रही है। जिससे पता लग सके कि आखिरकार किशोर ने इस तरह का कदम क्यों उठाया। लेकिन सवाल वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों पर भी उठ रहे हैं। 12 सितंबर को किशोर ने बाथरूम में खुदकुशी कर ली थी। जिसके बाद बाल संरक्षण गृह प्रशासन में हड़कंप मच गया था।गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने इस मामले में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
PM SHRI KV.1 Pioneering Holistic Education and Community Centered Initiatives
Latest Newst
-
Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
-
सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
-
शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Leave A Reply