दो दिन में सभी अवरुद्ध सड़कें खोली जाएँ : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में अवरुद्ध सड़कों को दो दिन के भीतर खोलने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जो सड़कें दो दिन में नहीं खुल सकतीं, उनकी रिपोर्ट सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास को दी जाए। लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, विनोद कुमार सुमन ने सोमवार को सभी जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी अवरुद्ध सड़कों की समीक्षा करते हुए जल्द से जल्द उन्हें सुचारू करने के निर्देश दिए। सुमन ने कहा कि राज्य में आपदा राहत और पुनर्प्राप्ति कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है और जरूरत के अनुसार जिलों को एसडीआरएफ से धनराशि जारी की जाएगी।
बैठक के दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने कहा कि एचओडी स्तर पर स्वीकृति मिलने में देरी होती है। इस पर सचिव ने बताया कि छोटे कार्यों की स्वीकृति जिलाधिकारी स्तर पर दी जाएगी, जिससे काम तेजी से हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि जिलाधिकारी 25% तक धनराशि खर्च कर सकेंगे और जल्द इस संबंध में निर्देश जारी किए जाएंगे।
सचिव ने निर्देश दिए कि प्रस्तावों की स्वीकृति में विलंब न हो, इसके लिए फोन या वर्चुअल माध्यम से भी अनुमति लेकर कार्य प्रारंभ किया जाए। बैठक में बताया गया कि 95% सड़कें दो दिन में खोल दी जाएंगी, जबकि शेष सड़कों को एक पखवाड़े में सुचारू कर दिया जाएगा।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
पाँच एसटीपी तैयार, मसूरी में पेयजल की की क़िल्लत से मिलेगी निजात
Latest Newst
-
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में हाई-टेक केबलिंग शुरू, डिजिटल होगी रेल लाइन
-
मानसून अलर्ट: सीएम धामी के निर्देश पर पूरा प्रशासन 24×7 मोड में
-
आपदा से उबरते सैंजी में हरियाली की उम्मीद, हरेला पर चला वृक्षारोपण अभियान
-
गढ़वाली फिल्म ढोली को राष्ट्रीय सम्मान, 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल
-
उत्तराखंड को मिली नई रेल सेवा, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस का शुभारंभ
-
उत्तराखंड में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा, 180 नेचर गाइडों को मिला रोजगार प्रमाण-पत्र
-
देहरादून-ऋषिकेश 4-6 लेन परियोजना पर ब्रेक, पेड़ों की कटाई फिलहाल स्थगित
-
देहरादून में राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम, पेपर लीक और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा
-
Uttarakhand to Set Up Credit Cooperative Societies in Every District
-
कांवड़ मेला-2026: अंतर्राज्यीय बैठक में सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर मंथन
-
अग्निवीरों के लिए बनेगा विशेष सेल, होमस्टे योजना में भी मिलेगा अनुदान: सीएम धामी
-
हरेला पर सीएम धामी का बड़ा संदेश, 10 लाख पौधरोपण का संकल्प
-
देहरादून में छात्रों से रूबरू होंगे राहुल गांधी, शिक्षा-रोजगार पर होगी चर्चा
-
147 करोड़ की जागेश्वर मास्टर प्लान परियोजना से संवर रहा है प्राचीन धाम: सीएम धामी
-
हरेला पर्व पर मानव सेवा समिति ने चलाया वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान
-
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड हाई कोर्ट को हल्द्वानी शिफ्ट करने को दी हरी झंडी
-
Uttarakhand Bets Big on Wedding Tourism to Boost Economy
-
उत्तराखंड के पराग फार्म में बनेगी राज्य की पहली एविएशन एकेडमी
-
सीएम धामी का चमोली दौरा: ₹155.36 करोड़ की विकास योजनाओं का शुभारंभ
-
देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर 3000 पेड़ों की कटाई के खिलाफ सड़क पर उतरी Gen-Z

Leave A Reply