Date Filter

Uttarakhand

पाँच एसटीपी तैयार, मसूरी में पेयजल की की क़िल्लत से मिलेगी निजात



मसूरीवासियों को अब जल्द ही पेयजल की समस्या से निजात मिलने जा रही है। जल्द ही मसूरी पेयजल पुनर्गठन योजना को लोकार्पण किया जाएगा। सोमवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पेयजल निगम द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कर संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक के दौरान अधिकारियों द्वारा बताया गया कि मसूरी में सीवरेज योजना के अंतर्गत 10 एसटीपी में से 05 एसटीपी निर्माण का कार्य पूर्ण हो गया है, इनमे कुलड़ी, लण्ढौर, भट्टाफॉल, हैप्पी वैली आदि शामिल है।

शेष 05 एसटीपी में से 04 एसटीपी जिसमे लाइब्रेरी - भिलाडू, धोबीघाट, कैमलबैक, कंपनी गार्डन के एसटीपी का निर्माण कार्य गतिमान है, जिन्हें जनवरी 2025 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। शेष एक आरकेडीया एसटीपी में वन स्वीकृति के उपरांत कार्य प्रारंभ किया जाएगा। लंढौर कैंट क्षेत्र में 9.30 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई जानी है, जिसमे दो जलाशयों का निर्माण किया जाना है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को भारत सरकार से शीघ्र वन स्वीकृति से संबंधित विसंगति को दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों को तय समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
  • शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research

Stay Connected With Us

Subscribe Us