मिठाई दुकानों पर छापेमारी, मिली अनियमितताएँ
दिपावली का त्यौहार नजदीक पाकर स्वास्थ्य विभाग भी सक्रिय हो गया है। इस त्यौहारी सीजन में अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में कुछ दुकानदार दुग्ध पदार्थों में मिलावट करके चांदी काटने की कोशिश में रहते हैं। जिसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की अपर सचिव अनुराधा पाल ने शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ डाम कोठी में बैठक करके रानीपुर मोड़ स्थित मिष्ठान की दुकानों पर छापेमारी की। छापेमारी में किचन में गंदगी पाई गई, जिससे उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। साथ ही काउंटर में रखीं मिठाइयों पर मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट नहीं लिखी पाई गई।
छापेमारी के दौरान दुकान से मिठाइयों के सैंपल भी भरे गए, जिनको सील करके जांच के लिए लैब भेजा गया है। अपर सचिव स्वास्थ्य अनुराधा पाल ने बताया कि शुक्रवार को रानीपुर मोड़ स्थित एक मिठाई की दुकान पर छापेमारी की गई थी। इस दौरान दुकान की किचन में बहुत ज्यादा गंदगी मिली। किसी भी स्टाफ के पास ना तो मास्क था और ना ही ग्लव्स थे। उन्होंने कहा कि चार-पांच बार यूज किए गए तेल से ही खाद्य वस्तुएं बनाई जा रही हैं। इसके अलावा दो दिन पुराना आटा भी रखा हुआ पाया गया।
अनुराधा पाल ने बताया कि फूड इंस्पेक्टर दुकान का जनरल नोटिस बना रहे हैं और उसका ऑनलाइन इंस्पेक्शन करके पोर्टल पर भी डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मिठाई पर डेट नहीं लिखी गई है, इसके लिए भी इनको एक नोटिस सर्व होगा। इसके अलावा जहां खाद्य वस्तुएं बन रही हैं, वहाँ खाद्य वस्तुएं बनाने वाले खाना खाते हुए पाए गए।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
स्वास्थ्य मंत्री ने परखी यमुनोत्री धाम की स्वास्थ्य व्यवस्थाएँ
Latest Newst
-
Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
-
सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
-
शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Leave A Reply