प्रवासी उत्तराखंडीयों के लिए परिषद का गठन होगा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून विश्वविद्यालय में आयोजित "प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन" के दौरान बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि राज्य में जल्द ही प्रवासी उत्तराखंड परिषद का गठन किया जाएगा। इस परिषद का उद्देश्य राज्य के विकास में प्रवासी उत्तराखंडियों की भागीदारी बढ़ाना और उनके अनुभवों का लाभ उठाना होगा। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की रजत जयंती वर्ष का लोगो भी जारी किया और सभी प्रवासी उत्तराखंडियों को प्रदेश के विकास में सहयोग देने का आह्वान किया।
सम्मेलन के उद्घाटन में मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा में हुए बस हादसे में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि प्रवासी उत्तराखंडियों ने देश-विदेश में शिक्षा, उद्योग, प्रशासन, फिल्म निर्माण जैसे क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाई है। इस अवसर पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान का उदाहरण देते हुए मुख्यमंत्री ने राज्य की विशिष्ट सांस्कृतिक विरासत पर भी जोर दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की भौगोलिक दूरी के बावजूद प्रवासी उत्तराखंडियों ने अपने रीति-रिवाजों, भाषा और संस्कृति को बरकरार रखा है। यह सम्मेलन प्रवासियों को न केवल राज्य के अधिकारियों से संवाद का मौका देगा, बल्कि अन्य प्रवासी उत्तराखंडियों से भी जोड़ने का एक मंच प्रदान करेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस सम्मेलन से निकले संदेश का असर लाखों प्रवासियों पर पड़ेगा।
मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास के लिए केंद्र सरकार की ओर से मिल रहे सहयोग की सराहना की और कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, कनेक्टिविटी सहित सभी प्रमुख क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का कार्य भी तेजी से हो रहा है और एयर कनेक्टिविटी को बेहतर बनाया जा रहा है। साथ ही, प्रदेश में निवेश और रोजगार सृजन के लिए 30 से अधिक नई नीतियों को लागू किया गया है।
प्रवासी उत्तराखंडियों की समस्याओं के समाधान के लिए एक समर्पित वेबसाइट बनाने की योजना भी मुख्यमंत्री ने साझा की। उन्होंने प्रवासी उत्तराखंडियों से साल में कम से कम एक बार अपने गांव और पैतृक घर आने का आग्रह किया और उनके सुझावों के आधार पर विशिष्ट नीतियां बनाने का आश्वासन दिया।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
शिक्षा मंत्री ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल का दौरा किया
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply