Date Filter

Uttarakhand

उत्तरकाशी: नौगांव में बादल फटने से तबाही, बचाव अभियान जारी

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के नौगांव क्षेत्र में शनिवार को अचानक बादल फटने की घटना हुई, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। आपदा की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा कि जिलाधिकारी से तत्काल वार्ता कर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने तथा राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी न होने देने के निर्देश दिए गए हैं। सीएम ने सभी के सकुशल होने की प्रार्थना भी की है।

जिला प्रशासन, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव कार्यों में जुट गई हैं। फंसे हुए लोगों को निकालने का अभियान तेज कर दिया गया है, वहीं घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

उत्तराखंड सरकार ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन स्थानीय लोगों से भी अपील कर रहा है कि वे सुरक्षित स्थानों की ओर जाएं और बचाव दल का सहयोग करें।

फिलहाल, पूरी मशीनरी प्रभावित लोगों की मदद और राहत सामग्री पहुंचाने पर केंद्रित है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चार दोस्तों की ली जान
  • हरिद्वार में नकली नोट गैंग का बड़ा खुलासा, पंजाब से दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार
  • Uttarakhand Expands Cyber Crime Network to Protect Digital Users
  • देहरादून: 3 हजार पेड़ों के कटान विवाद पर PWD और NHAI ने दिया जवाब
  • चारधाम यात्रा में स्वच्छता की मिसाल, केदारनाथ से लौटा 85% प्लास्टिक कचरा
  • देहरादून में शुरू हुआ लोक संवर्धन पर्व, देशभर की लोक कला एक मंच पर
  • NABARD to Celebrate 45th Foundation Day in Dehradun on July 14
  • उत्तराखंड के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर, वोटर लिस्ट को लेकर नए निर्देश
  • CSR से संवरेगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने उद्योग समूहों से की बड़ी अपील
  • Tehri Lake to Become Global Tourism Hub with Green Energy Focus
  • देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा पांच दिवसीय लोक संवर्धन पर्व, किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन
  • कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में चलेगा विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए निर्देश
  • हरेला पर उत्तराखंड में महाअभियान, रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे
  • उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, 24×7 अलर्ट मोड पर प्रशासन
  • उत्तराखंड के विकास पर सीएम धामी की नीति आयोग संग चर्चा, फ्लोटिंग पॉपुलेशन पर जोर
  • भानियावाला-ऋषिकेश हाईवे होगा फोर/सिक्स लेन, ₹743 करोड़ से बदलेगी कनेक्टिविटी
  • बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे की शिकायतों की होगी जांच, उच्चस्तरीय समिति गठित
  • देवभूमि की छवि पर बट्टा! रेव पार्टी, नशा और देह व्यापार का अड्डा बन रहा उत्तराखंड?
  • सीएम धामी ने 9.80 लाख लाभार्थियों को जारी की ₹145 करोड़ की पेंशन
  • पब्लिक ओपिनियन से बनेगी उत्तराखंड की नई खेल नीति, जल्द जारी होगा फीडबैक लिंक

Stay Connected With Us

Subscribe Us