Date Filter

Uttarakhand

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया बैकुंठ चतुर्दशी मेले का उद्घाटन



मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीनगर के आवास विकास मैदान में सात दिवसीय बैकुंठ चतुर्दशी मेला और विकास प्रदर्शनी-2024 का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने कमलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करने के उपरांत प्रदर्शनी में लगे विभागीय स्टॉल का निरीक्षण किया और जनसमूह को संबोधित किया।

बैकुंठ चतुर्दशी मेला के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि मां अलकनंदा के तट पर स्थित इस पौराणिक धाम में आकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। इस क्षेत्र के ऐतिहासिक मंदिर राज्य की अनमोल धरोहर हैं। यह मेला देवभूमि की आस्था और समृद्ध परंपराओं का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सांस्कृतिक धरोहर को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में मेले का आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "उत्तराखंड का दशक" के संकल्प को पूरा करने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। मुख्यमंत्री ने बताया कि बद्रीनाथ और केदारनाथ धामों समेत पूरे राज्य में करोड़ों की लागत से मास्टर प्लान पर कार्य हो रहे हैं, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने श्रीनगर में चल रही योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज में 25 करोड़ की लागत से क्रिटिकल केयर यूनिट का काम, रोडवेज बस अड्डा और पार्किंग का निर्माण, और बिलकेदार-बेलकंडी क्षेत्र में नई टाउनशिप की स्थापना पर कार्य चल रहा है। श्रीनगर नगर पालिका को नगर निगम में बदलकर तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान द्वारा तैयार गुलदार व मानव संघर्ष न्यूनीकरण आधारित पुस्तक का विमोचन किया, जो छात्रों के पाठ्यक्रम का हिस्सा बनेगी।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • राठ भवन में दिखेगी पहाड़ी संस्कृति की झलक: डॉ. धन सिंह रावत
  • चारधाम में रिकॉर्ड भीड़, 10 दिनों में 4 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
  • देहरादून को गर्मी से राहत मिलेगी, 968 करोड़ की ‘कूल सिटी’ योजना तैयार
  • IMA Cadets Explore Forest Management Practices at IGNFA, Dehradun
  • Kasiga School Wins P.C. Batta Memorial Cricket Tournament Title
  • उत्तराखंड में LPG संकट: गैस उपलब्ध, लेकिन डिलीवरी सिस्टम कमजोर
  • देहरादून में गर्मी का कहर, 17 साल का रिकॉर्ड टूटा; लू के चलते स्कूल बंद
  • Kasiga-A and Scindia School Enter Finals of 8th PC Batta Cricket Tournament
  • अंकिता भंडारी केस: जंतर मंतर पर प्रदर्शन, CBI जांच की मांग तेज
  • उत्तराखंड में जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू, घर-घर पहुंचीं टीमें
  • केदारनाथ यात्रा में रिकॉर्ड भीड़, 4 दिन में 1.24 लाख श्रद्धालु पहुंचे
  • उत्तराखंड का 2027 तक मलेरिया मुक्त बनने का लक्ष्य, अभियान तेज
  • NABARD Reviews Progress of ‘Looms of Niti Mana’ Project in Chamoli
  • Dehradun’s Gateway in Disrepair: Broken Roads, Missing Facilities Exposed
  • बद्रीनाथ धाम में ग्राउंड जीरो पर समीक्षा, मास्टर प्लान कार्यों का निरीक्षण
  • ‘हर हर महादेव’ के जयकारों के साथ खुले केदारनाथ धाम के कपाट
  • केदारनाथ पहुंची बाबा की पंचमुखी डोली, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
  • Uttarakhand to Benefit from ₹1 Lakh Crore Urban Challenge Fund
  • दिल्ली से देहरादून 2.5 घंटे में, शहर में घुसते ही 2 घंटे का जाम—लोग परेशान
  • IIT Roorkee Partners with USAC Dehradun to Boost Space Collaboration

Stay Connected With Us

Subscribe Us