Date Filter

Uttarakhand

पल्टन बाजार में विवाद के बाद तलवारों से हमला, तीन घायल, दो गिरफ्तार

पल्टन बाजार में पैसे के लेनदेन को लेकर एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। रविवार को दिनदहाड़े बाजार में एक फूल की दुकान पर युवकों और दुकान स्वामी के बीच विवाद हुआ। कुछ ही देर बाद युवक अपने साथियों को लेकर वापस लौटे और पास की एक दुकान से तलवारें और धारदार हथियार लेकर हमला कर दिया। अचानक हुई इस घटना से बाजार में अफरा-तफरी मच गई, और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

घटना के दौरान, मौके पर पहुंचे पूर्व पार्षद संतोख नागपाल ने युवकों को समझाने की कोशिश की। लेकिन हमलावरों ने उन पर भी हमला करने की कोशिश की। नागपाल किसी तरह अपनी जान बचाकर मौके से निकलने में सफल रहे।

हमले में मनीष आनंद काकू, विकास, और जीतू गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि बाकी आरोपी भागने में सफल रहे।

घटना के बाद व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में व्यापारी कोतवाली पहुंच गए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दुकानदारों की शिकायत के आधार पर सोनू सिंह, मोनू सिंह, सूरत सिंह, और उनके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। इस हिंसक घटना ने बाजार में सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं, और स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस से बाजार में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
  • सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
  • शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Stay Connected With Us

Subscribe Us