मार्च तक निर्बल वर्ग के लिए बनेंगे 16 हजार किफायती घर
उत्तराखंड में निर्बल आय वर्ग के परिवारों के लिए खुशखबरी है। राज्य में करीब 16 हजार किफायती घर मार्च 2025 तक तैयार हो जाएंगे। यह पहल उत्तराखंड आवास विकास परिषद और मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के संयुक्त प्रयास से हो रही है। इसके तहत तीन लाख रुपए से कम वार्षिक आय वाले परिवारों को अपने घर का सपना साकार करने का मौका मिलेगा।
राज्य बनने के बाद पहली बार उत्तराखंड आवास विकास परिषद अपनी 15 आवासीय परियोजनाओं पर काम कर रही है। इनमें 12,856 आवास निजी निवेशकों के साथ मिलकर बनाए जा रहे हैं, जबकि 3104 आवास संबंधित विकास प्राधिकरणों द्वारा तैयार किए जा रहे हैं। आवास विकास परिषद के अपर आयुक्त पीसी दुम्का ने बताया कि अब तक 1760 घर लाभार्थियों को सौंपे जा चुके हैं और 14,635 का आबंटन किया जा चुका है। बाकी सभी परियोजनाओं को मार्च 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य है।
इस योजना के तहत छह लाख की लागत वाले घरों पर केंद्र और राज्य सरकार की ओर से साढ़े तीन लाख रुपए का सहयोग दिया जा रहा है। लाभार्थी को मात्र ढाई लाख रुपए में घर उपलब्ध हो जाता है। ये घर दो कमरे, किचन और शौचालय जैसी सुविधाओं से युक्त होंगे। योजना के तहत जमीन से लेकर निर्माण का खर्च निजी निवेशक वहन करेंगे। पात्रता के लिए आवेदक का सालाना आय तीन लाख से कम होना और 15 जून 2015 से पहले उत्तराखंड का निवासी होना जरूरी है।
एमडीडीए ने देहरादून में तीन परियोजनाओं पर काम किया है। ट्रांसपोर्ट नगर में 224 फ्लैट और तरला आमवाला में 240 फ्लैट की परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं। वहीं, धौलास में 240 फ्लैट मार्च 2025 तक तैयार हो जाएंगे। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बताया कि लाभार्थियों का चयन पारदर्शी प्रक्रिया के तहत किया गया है और तय समय पर उन्हें फ्लैट की चाबियां सौंप दी जाएंगी।
यह परियोजना न केवल निर्बल वर्ग के लोगों को घर मुहैया कराएगी, बल्कि राज्य में किफायती आवास के क्षेत्र में एक नई मिसाल भी पेश करेगी।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
मसूरी और मुक्तेश्वर में तापमान शून्य से नीचे, सूखी ठंड ने बढ़ाई परेशानी
Latest Newst
-
राठ भवन में दिखेगी पहाड़ी संस्कृति की झलक: डॉ. धन सिंह रावत
-
चारधाम में रिकॉर्ड भीड़, 10 दिनों में 4 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
-
देहरादून को गर्मी से राहत मिलेगी, 968 करोड़ की ‘कूल सिटी’ योजना तैयार
-
IMA Cadets Explore Forest Management Practices at IGNFA, Dehradun
-
Kasiga School Wins P.C. Batta Memorial Cricket Tournament Title
-
उत्तराखंड में LPG संकट: गैस उपलब्ध, लेकिन डिलीवरी सिस्टम कमजोर
-
देहरादून में गर्मी का कहर, 17 साल का रिकॉर्ड टूटा; लू के चलते स्कूल बंद
-
Kasiga-A and Scindia School Enter Finals of 8th PC Batta Cricket Tournament
-
अंकिता भंडारी केस: जंतर मंतर पर प्रदर्शन, CBI जांच की मांग तेज
-
उत्तराखंड में जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू, घर-घर पहुंचीं टीमें
-
केदारनाथ यात्रा में रिकॉर्ड भीड़, 4 दिन में 1.24 लाख श्रद्धालु पहुंचे
-
उत्तराखंड का 2027 तक मलेरिया मुक्त बनने का लक्ष्य, अभियान तेज
-
NABARD Reviews Progress of ‘Looms of Niti Mana’ Project in Chamoli
-
Dehradun’s Gateway in Disrepair: Broken Roads, Missing Facilities Exposed
-
बद्रीनाथ धाम में ग्राउंड जीरो पर समीक्षा, मास्टर प्लान कार्यों का निरीक्षण
-
‘हर हर महादेव’ के जयकारों के साथ खुले केदारनाथ धाम के कपाट
-
केदारनाथ पहुंची बाबा की पंचमुखी डोली, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
-
Uttarakhand to Benefit from ₹1 Lakh Crore Urban Challenge Fund
-
दिल्ली से देहरादून 2.5 घंटे में, शहर में घुसते ही 2 घंटे का जाम—लोग परेशान
-
IIT Roorkee Partners with USAC Dehradun to Boost Space Collaboration

Leave A Reply