राज्य की आर्थिकी बढ़ाने के लिए नवाचार पर जोर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में सशक्त उत्तराखण्ड/2025 की समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राज्य की आर्थिक वृद्धि के लिए नवाचार पर विशेष ध्यान केंद्रित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी विभागों को 2027 तक राज्य की जीएसडीपी (सकल राज्य घरेलू उत्पाद) को दोगुना करने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए अल्पकालिक, मध्यकालिक और दीर्घकालिक योजनाओं पर तेजी से काम करना होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी विभागों को पूर्व में दिए गए निर्देशों के तहत अपनी गेम चेंजर योजनाओं पर प्रगति की जानकारी आगामी बैठक में प्रस्तुत करनी होगी। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि किए जा रहे कार्यों के परिणाम धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखने चाहिए। कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सचिव और विभागाध्यक्षों की होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आदर्श उत्तराखण्ड की परिकल्पना को साकार करने के लिए कृषि, बागवानी, ऊर्जा, पर्यटन और आयुष जैसे क्षेत्रों में नवाचार को बढ़ावा देना आवश्यक है। इन क्षेत्रों में रोजगार और निवेश की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने इन्वेस्टर समिट के दौरान प्राप्त निवेश प्रस्तावों को तेजी से धरातल पर लाने के लिए प्रभावी प्रयास करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा, "राज्य की आर्थिकी को मजबूत करने और रोजगार सृजन के लिए सभी विभाग प्रभावी ढंग से कार्य करें।" उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रदेश के विकास में तेजी लाने के लिए व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय की जाए।
मुख्यमंत्री ने रजत जयंती वर्ष (2025) तक उत्तराखण्ड को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में हर विभाग को ठोस प्रयास करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राज्य को एक आदर्श और विकसित राज्य के रूप में स्थापित करने के लिए नवाचार और योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन अनिवार्य है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
देश में सबसे पहले उत्तराखंड लागू करेगा योग नीति: मुख्यमंत्री धामी
Latest Newst
-
उत्तराखंड के लिपुलेख से 7 साल बाद फिर शुरू होगा भारत-तिब्बत सीमा व्यापार
-
एनईपी-2020 को रफ्तार, दून-कुमाऊं विश्वविद्यालय करेंगे NIRF के लिए आवेदन
-
Three-Day Viksit Bharat Campaign to Begin in Chakrata on July 21
-
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में हाई-टेक केबलिंग शुरू, डिजिटल होगी रेल लाइन
-
मानसून अलर्ट: सीएम धामी के निर्देश पर पूरा प्रशासन 24×7 मोड में
-
आपदा से उबरते सैंजी में हरियाली की उम्मीद, हरेला पर चला वृक्षारोपण अभियान
-
गढ़वाली फिल्म ढोली को राष्ट्रीय सम्मान, 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल
-
उत्तराखंड को मिली नई रेल सेवा, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस का शुभारंभ
-
उत्तराखंड में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा, 180 नेचर गाइडों को मिला रोजगार प्रमाण-पत्र
-
देहरादून-ऋषिकेश 4-6 लेन परियोजना पर ब्रेक, पेड़ों की कटाई फिलहाल स्थगित
-
देहरादून में राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम, पेपर लीक और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा
-
Uttarakhand to Set Up Credit Cooperative Societies in Every District
-
कांवड़ मेला-2026: अंतर्राज्यीय बैठक में सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर मंथन
-
अग्निवीरों के लिए बनेगा विशेष सेल, होमस्टे योजना में भी मिलेगा अनुदान: सीएम धामी
-
हरेला पर सीएम धामी का बड़ा संदेश, 10 लाख पौधरोपण का संकल्प
-
देहरादून में छात्रों से रूबरू होंगे राहुल गांधी, शिक्षा-रोजगार पर होगी चर्चा
-
147 करोड़ की जागेश्वर मास्टर प्लान परियोजना से संवर रहा है प्राचीन धाम: सीएम धामी
-
हरेला पर्व पर मानव सेवा समिति ने चलाया वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान
-
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड हाई कोर्ट को हल्द्वानी शिफ्ट करने को दी हरी झंडी
-
Uttarakhand Bets Big on Wedding Tourism to Boost Economy

Leave A Reply