चैंसू देगा अब चौमीन को मात, ‘भांगजीरा की चटनी’ भी है तैयार !
गढ़वाल का फाणा, गहत पराठा, कुलथ की दाल, भांगजीरा की चटनी, चैंसू, काफुली, कंडाली कू साग और कई अन्य उत्तराखंडी व्यंजन अब आपकी खाने की मेज़ पर जगह बनाने के लिए तैयार हैं। आप जब भी उत्तराखंड आएँ तो इन सब व्यजनों का किसी भी रेस्तराँ में स्वाद ले पाएँगे।
प्रवासी उत्तराखंडी और पर्यटकों के लिए राज्य में अब कहीं भी पारंपरिक उत्तराखंडी भोजन खोजना मुश्किल नहीं होगा। उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड (UTDB) ने राज्य के स्वामित्व वाले गढ़वाल मंडल विकास निगम (GMVN) और कुमाऊं मंडल विकास निगम (KMVN) को निर्देश दिया है कि वे दोनों निगमों द्वारा चलाए जा रहे रेस्तराँ और इन रूम डाईनीगं में स्थानीय व्यंजनों को शामिल करें।
बोर्ड ने राज्य में होटल संघों से भी अनुरोध किया है कि वे उत्तराखंड में आने वाले पर्यटकों के लिए अपने मेनू में उपलब्ध विभिन्न क्षेत्रीय व्यंजन के विकल्प शामिल करने के लिए अपने संबंधित सदस्यों को राजी करें।
राज्य के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों से गढ़वाल, कुमाऊं और जौनसार के व्यंजनों को राज्य भर के होटलों के मेन्यू में उपलब्ध कराने का आग्रह करने के बाद यूटीडीबी के निर्देश आए हैं। जानकारों का मानना है की होटल के मेन्यू में क्षेत्रीय भोजन को शामिल करने का विचार उत्तराखंड की स्थानीय खाद्य संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
रूद्रप्रयाग ज़िले के कार्तिक स्वामी और अनसूया माता मंदिरों को पर्यटक सर्किट में जोड़े जाने की संभावना
Latest Newst
-
Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
-
सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
-
शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Leave A Reply