मुख्य शिक्षा अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, न्यायालय ने सुनाई सजा
भ्रष्टाचार के खिलाफ एक अहम फैसले में न्यायालय ने रिश्वत लेने के मामले में अल्मोड़ा के तत्कालीन मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई है।
शिकायतकर्ता रिजवानुर्रहमान ने 2017 में सतर्कता विभाग को शिकायत दी थी कि उनके फैजे आम सिटी मॉडर्न जूनियर हाईस्कूल की मान्यता के लिए अशोक कुमार सिंह द्वारा ₹15,000 रिश्वत मांगी जा रही है। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर 28 अप्रैल 2017 को सतर्कता विभाग की ट्रैप टीम ने अशोक कुमार सिंह को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। मौके से ₹15,000 की राशि भी बरामद हुई।
इस मामले में न्यायालय ने 23 दिसंबर 2024 को अपना फैसला सुनाया। विशेष न्यायाधीश नीलम रात्रा की अदालत ने अशोक कुमार सिंह को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 और धारा 13 (2) सपठित धारा 13 (1) (डी) के तहत दोषी करार देते हुए तीन साल के कठोर कारावास और ₹50,000 जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना अदा न करने पर छह महीने की अतिरिक्त सजा का प्रावधान किया गया है।
इस मामले में अभियोजन की पैरवी मुख्य आरक्षी सतपाल राम चिन्याल और केस ऑफिसर निरीक्षक ललिता पांडे ने की। सतर्कता अधिष्ठान के निदेशक डॉ. वी. मुरूगेशन ने नागरिकों से भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की है और इसके लिए टोल फ्री नंबर 1064 जारी किया है।
यह फैसला भ्रष्टाचार के खिलाफ एक कड़ा संदेश है और सरकारी संस्थानों में पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
मसूरी में पहली बार लागू हुई शीतकालीन यात्रा व्यवस्था, विभागों की जिम्मेदारी तय
Latest Newst
-
सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में 30 लाख श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
-
उत्तराखंड में सहकारिता सेवाएं हुईं ऑनलाइन, आरसीएस पोर्टल लॉन्च
-
पौड़ी को विज्ञान संग्रहालय की सौगात, कंडोलिया महोत्सव बनेगा राजकीय आयोजन: सीएम धामी
-
देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
-
कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
-
विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
-
गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
-
राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
-
मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
-
NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
-
स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
-
हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
-
उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
-
देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
-
मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
-
NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
-
पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
-
सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
-
साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
-
देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन

Leave A Reply