अब चारधाम और कांवड़ यात्रा में हरिद्वार-जाम से मिलेगी राहत, बन रहा नया बाईपास
देहरादून: हरिद्वार और ऋषिकेश में यात्रियों को जाम से राहत मिलने वाली है। दोनों शहरों को बाईपास करने के लिए 25 किलोमीटर लंबे वैकल्पिक मार्ग का सर्वे गुरुवार को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, NTCA और वन विभाग की टीम ने किया।
यह मार्ग ज्यादातर राजाजी टाइगर रिजर्व से होकर जाएगा। वन विभाग की सलाह के अनुसार, वन्य जीवों के पारंपरिक रास्तों पर अंडरपास बनाए जाएंगे, ताकि पर्यावरण और वन्य जीवन को कोई नुकसान न पहुंचे। प्रस्तावित बाईपास मार्ग शहरी क्षेत्रों को बाईपास कर सीधे मार्ग की सुविधा देगा, जिससे यातायात दबाव और जाम की समस्या में काफी राहत मिलेगी।
विशेष रूप से चारधाम यात्रा और सावन मास की कांवड़ यात्रा के दौरान यह मार्ग यात्रियों के लिए बेहद सुविधाजनक साबित होगा। सर्वे में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी और वन विभाग की टीम के प्रमुख शामिल रहे।
यह बाईपास मार्ग हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा संसद में उठाए गए मुद्दे के बाद शुरू किया गया। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मार्ग का सर्वे जल्द कराने का आश्वासन दिया था।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Task Force Reviews Uttarakhand Business Reforms
Latest Newst
-
हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चार दोस्तों की ली जान
-
हरिद्वार में नकली नोट गैंग का बड़ा खुलासा, पंजाब से दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार
-
Uttarakhand Expands Cyber Crime Network to Protect Digital Users
-
देहरादून: 3 हजार पेड़ों के कटान विवाद पर PWD और NHAI ने दिया जवाब
-
चारधाम यात्रा में स्वच्छता की मिसाल, केदारनाथ से लौटा 85% प्लास्टिक कचरा
-
देहरादून में शुरू हुआ लोक संवर्धन पर्व, देशभर की लोक कला एक मंच पर
-
NABARD to Celebrate 45th Foundation Day in Dehradun on July 14
-
उत्तराखंड के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर, वोटर लिस्ट को लेकर नए निर्देश
-
CSR से संवरेगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने उद्योग समूहों से की बड़ी अपील
-
Tehri Lake to Become Global Tourism Hub with Green Energy Focus
-
देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा पांच दिवसीय लोक संवर्धन पर्व, किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन
-
कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में चलेगा विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए निर्देश
-
हरेला पर उत्तराखंड में महाअभियान, रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे
-
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, 24×7 अलर्ट मोड पर प्रशासन
-
उत्तराखंड के विकास पर सीएम धामी की नीति आयोग संग चर्चा, फ्लोटिंग पॉपुलेशन पर जोर
-
भानियावाला-ऋषिकेश हाईवे होगा फोर/सिक्स लेन, ₹743 करोड़ से बदलेगी कनेक्टिविटी
-
बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे की शिकायतों की होगी जांच, उच्चस्तरीय समिति गठित
-
देवभूमि की छवि पर बट्टा! रेव पार्टी, नशा और देह व्यापार का अड्डा बन रहा उत्तराखंड?
-
सीएम धामी ने 9.80 लाख लाभार्थियों को जारी की ₹145 करोड़ की पेंशन
-
पब्लिक ओपिनियन से बनेगी उत्तराखंड की नई खेल नीति, जल्द जारी होगा फीडबैक लिंक

Leave A Reply