अल्मोड़ा को मिली बड़ी सौगात – चौखुटिया सीएचसी बना 50 बेड का उप जिला अस्पताल
देहरादून: अल्मोड़ा जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करते हुए राज्य सरकार ने चौखुटिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) को 50 शैय्यायुक्त उप जिला चिकित्सालय (एसडीएच) में उच्चीकृत कर दिया है। इसके लिए शासनादेश जारी कर दिया गया है।
नए एसडीएच में आईपीएचएस मानकों के अनुरूप विशेषज्ञ डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन सहित अन्य मेडिकल कर्मियों की नियुक्ति की जाएगी। साथ ही अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे मशीन और आधुनिक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि सरकार राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयासरत है। चौखुटिया और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर उपचार सुविधाएं देने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।
उन्होंने बताया कि अस्पताल के विस्तार और आवश्यक पदों के सृजन के लिए स्वास्थ्य महानिदेशक को शीघ्र प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
डॉ. रावत ने कहा कि चौखुटिया में अस्पताल के उच्चीकरण से द्वाराहाट, भिकियासैंण और गैरसैंण क्षेत्र के लोगों को भी स्थानीय स्तर पर उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Dehradun Virasat Festival Showcases Global Folk Culture
Latest Newst
-
India Digital Empowerment Meet Stresses Impact of Delhi–Dehradun Corridor
-
चारधाम यात्रा 2026: ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, केदारनाथ हेली बुकिंग में रिकॉर्ड मांग
-
AI & Tech Meet to Strengthen Uttarakhand’s Digital Future: CM Dhami
-
Govt Ensures Uninterrupted Fuel Supply Ahead of Char Dham Yatra
-
फ्यूचर-रेडी जॉब क्रिएटर युवा बनाएंगे विकसित भारत: सीएम धामी
-
पंचकेदार यात्रा शुरू: 22 अप्रैल को तुंगनाथ, 21 मई को मदमहेश्वर धाम के कपाट खुलेंगे
-
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे राष्ट्र को समर्पित: पीएम मोदी ने दी विकास को नई रफ्तार
-
चारधाम यात्रा 2026: सुरक्षित यात्रा के लिए हाईटेक हेल्थ रोडमैप तैयार
-
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से बढ़ेगा ट्रैफिक, 8000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स से मिलेगी राहत
-
Vice President Honors UCOST DG Prof. Durgesh Pant at National Science Meet
-
कोटद्वार में खुला डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र, गढ़वाल के लोगों को बड़ी राहत
-
उत्तराखंड STF ने दबोचा पाक एजेंट, ‘आलू गिराने’ का मिला था टास्क
-
चारधाम यात्रा 2026: सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 7 हजार पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
-
PM दौरे से पहले देहरादून में बड़ी कार्रवाई: पाक नेटवर्क से जुड़ा संदिग्ध गिरफ्तार
-
Char Dham Yatra 2026 to Be Safer, Cleaner and Tech-Driven: CM Dhami
-
उत्तराखंड: हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, जम्मू-कश्मीर कनेक्शन की जांच
-
मसूरी के लिए दूसरा रास्ता होगा तैयार, 23 किमी लेन से मिलेगा ट्रैफिक से छुटकारा
-
उत्तराखंड: अप्रैल में जनवरी जैसी ठंड, बारिश-बर्फबारी के चलते ऑरेंज अलर्ट
-
Uttarakhand Census to Begin April 10 with Digital Self-Enumeration
-
हरिद्वार को मिलेगा इंटीग्रेटेड रोपवे सिस्टम, डीपीआर से आगे बढ़ाने के निर्देश

Leave A Reply