Date Filter

Crime

एनसीआरबी रिपोर्ट: उत्तराखंड में तीन सालों में महिला अपराध दर 11% बढ़ी

देहरादून: नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (एनसीआरबी) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 2021 से 2023 के बीच उत्तराखंड में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 11 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

रिपोर्ट के अनुसार, 2021 में 3431 मामले दर्ज हुए थे, जो 2022 में बढ़कर 4337 हो गए। हालांकि, 2023 में घटकर 3808 रह गए। यानी तीन सालों में महिला अपराध का ग्राफ ऊपर गया है, भले ही पिछले वर्ष थोड़ी गिरावट देखी गई हो।

वहीं, उत्तराखंड पुलिस का दावा है कि 2024 में महिला अपराधों में लगभग 12 प्रतिशत की कमी आई है। पुलिस प्रवक्ता नीलेश आनंद भरणे के अनुसार, 2024 में मामलों की संख्या 3342 रही।

इसके अलावा, राज्य में आईपीसी मामलों में 8.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो राष्ट्रीय औसत से अधिक है। वहीं, चार्जशीट दाखिल करने की दर 68.5 प्रतिशत रही, जबकि देश का औसत 72.7 प्रतिशत है।

एसडीसी फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल ने कहा कि पुलिस को इस रिपोर्ट का जिलेवार विश्लेषण कर सुधार के कदम उठाने चाहिए, ताकि राज्य में महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत हो सके।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • Uttarakhand to Benefit from ₹1 Lakh Crore Urban Challenge Fund
  • दिल्ली से देहरादून 2.5 घंटे में, शहर में घुसते ही 2 घंटे का जाम—लोग परेशान
  • IIT Roorkee Partners with USAC Dehradun to Boost Space Collaboration
  • Uttarakhand Begins Crackdown to End VIP Culture on Roads
  • चारधाम यात्रा का भव्य शुभआरम्भ: गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुले
  • दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से सफर आसान, रोडवेज ने घटाया बस किराया
  • SelaQui School Hosts 9th All India Inter-School Golf Tournament
  • चारधाम यात्रा: सीएम धामी का संदेश—सुरक्षित, सुगम और दिव्य अनुभव का भरोसा
  • चारधाम यात्रा 2026: हाईटेक मास्टर प्लान, ड्रोन से निगरानी, 24x7 मॉनिटरिंग
  • Kasiga School Hosts 8th P.C. Batta Memorial Cricket Tournament 2026
  • उत्तराखंड में पॉलिटेक्निक एडमिशन शुरू, 15 मई तक करें आवेदन
  • SelaQui International School Shines in CBSE Class X Results 2026
  • India Digital Empowerment Meet Stresses Impact of Delhi–Dehradun Corridor
  • चारधाम यात्रा 2026: ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, केदारनाथ हेली बुकिंग में रिकॉर्ड मांग
  • AI & Tech Meet to Strengthen Uttarakhand’s Digital Future: CM Dhami
  • Govt Ensures Uninterrupted Fuel Supply Ahead of Char Dham Yatra
  • फ्यूचर-रेडी जॉब क्रिएटर युवा बनाएंगे विकसित भारत: सीएम धामी
  • पंचकेदार यात्रा शुरू: 22 अप्रैल को तुंगनाथ, 21 मई को मदमहेश्वर धाम के कपाट खुलेंगे
  • दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे राष्ट्र को समर्पित: पीएम मोदी ने दी विकास को नई रफ्तार
  • चारधाम यात्रा 2026: सुरक्षित यात्रा के लिए हाईटेक हेल्थ रोडमैप तैयार

Stay Connected With Us

Subscribe Us