दुनिया का सबसे ऊँचा शिव मंदिर ‘तुंगनाथ’ झुका
गढ़वाल हिमालय के रुद्रप्रयाग जिले में 12,800 फीट की ऊंचाई पर स्थित तुंगनाथ मंदिर के झुक जाने की खबर मिली है।
प्राप्त जानकारी के आधार पर यह पता चला है कि भारतीय पुरातत्व विभाग की एक टीम ने अपनी जाँच में यह पाया कि तुंगनाथ मंदिर और परिसर में मौजूद अन्य धार्मिक संरचनाएँ पाँच से दस डिग्री तक झुक गई हैं।
भारत सरकार को इस बारे में विधिवत अवगत करा दिया गया है और तुंगनाथ मंदिर परिसर को संरक्षित स्मारकों की सूची में शामिल करने का सुझाव भी दिया गया है।
इस बीच, पुरातत्व विभाग मंदिर के ढांचे के झुकाव के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहा है और इस बात पर अध्ययन कर रहा है कि कैसे मंदिर को उसके मूल स्थान पर बहाल किया जा सकता है।
विशेषज्ञों का मानना है कि मंदिर की नींव धंसने की वजह से भी मंदिर झुक सकता है, लेकिन इसके लिए पूरी संरचना और नींव के गहन निरीक्षण की आवश्यकता होगी।
तुंगनाथ दुनिया का सबसे ऊंचा शिव मंदिर है, जिसे 8वीं शताब्दी में कत्यूरी शासकों द्वारा बनवाया गया था और हर साल लाखों तीर्थयात्री यहाँ आते हैं।
बद्री केदार मंदिर समिति (BKTC) को भी आधिकारिक तौर पर सूचित कर दिया गया है जो श्री बद्रीनाथजी और केदारनाथजी मंदिरों के अलावा तुंगनाथ मंदिर का भी प्रबंधन देखती है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Madhmaheshwar among Panch Kedars to open for devotees on May 22
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply