मोबाइल की रिंगटोन में गूंजेगा राष्ट्रीय खेल का एंथम
38वें राष्ट्रीय खेलों का आधिकारिक एंथम, "आन बान शान ले, शौर्य का प्रमाण ले," अब देशभर में मोबाइल रिंगटोन के रूप में सुनाई देगा। राष्ट्रीय खेल सचिवालय ने इस प्रस्ताव को अमलीजामा पहनाने के लिए भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) को पत्र भेजा है।
राष्ट्रीय खेलों की शुरुआत 28 जनवरी 2025 से होनी है, और प्रचार की गति अब तेज कर दी गई है। इस एंथम का शुभारंभ 15 दिसंबर 2024 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया था। प्रचार के लिए एंथम का 30-सेकंड का हिस्सा इस्तेमाल किया जाएगा, ताकि इसे अधिक प्रभावी ढंग से प्रसारित किया जा सके।
राष्ट्रीय खेलों के प्रचार के लिए कूड़ा उठाने वाले वाहनों, एफएम रेडियो और अन्य माध्यमों का उपयोग किया जाएगा। खेल आयोजनों वाले जनपदों में सफाई वाहनों के जरिए यह एंथम रोजाना सुनाई देगा। एफएम रेडियो और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी इसका प्रसार सुनिश्चित किया जा रहा है।
विशेष प्रमुख सचिव खेल और राष्ट्रीय खेलों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित सिन्हा ने बताया कि बीएसएनएल के साथ चर्चा हो चुकी है और अब औपचारिक पत्र भेजा गया है। बीएसएनएल की मंजूरी के बाद यह एंथम मोबाइल रिंगटोन के रूप में उपलब्ध होगा। साथ ही, प्रचार के लिए हर संभव माध्यम का उपयोग करने की योजना बनाई जा रही है।
यह एंथम न केवल खेलों के प्रति जोश और गर्व का संचार करेगा, बल्कि उत्तराखंड की मेजबानी और राष्ट्रीय एकता को भी रेखांकित करेगा।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
तीन अलग-अलग हादसों में छह लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
Latest Newst
-
देवभूमि में होली की धूम: रंगों, गीतों और होल्यारों की टोलियों से गूंजा उत्तराखंड
-
चंद्रग्रहण के बाद घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़, फिर खुले मंदिरों के कपाट
-
देहरादून में प्री एसआईआर 66.62% पूर्ण, 10.39 लाख मतदाताओं का सत्यापन
-
देहरादून–श्रीनगर पासपोर्ट कार्यालयों को बम की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
-
मिडिल ईस्ट तनाव की गूंज दून तक, कुवैत–दुबई में फंसे उत्तराखंड के लोग
-
Uttarakhand Launches HPV Vaccination Drive Against Cervical Cancer
-
टिहरी लेक फेस्टिवल: होटल, होमस्टे व वॉटर स्पोर्ट्स पर विशेष छूट
-
उत्तराखंड में सहकारिता को नई रफ्तार, हर जिले में बनेगा मॉडल गांव
-
हल्द्वानी में उच्चस्तरीय समीक्षा, कानून व्यवस्था व विकास पर सख्त रुख
-
पहाड़ों में फागुन की बहार: उत्तराखंड में खड़ी-बैठकी होली की धूम, झूमे होल्यार
-
पॉड टैक्सी के साथ हरिद्वार बनेगा स्मार्ट मोबिलिटी मॉडल
-
Uttarakhand STF Busts ₹1.17 Crore Fake Investment App Scam
-
बागेश्वर में खाई में गिरी कार: मासूम समेत 3 की मौत, 5 लोग घायल
-
चारधाम यात्रा 2026 को लेकर सरकार अलर्ट, व्यापक तैयारियों के निर्देश
-
उत्तराखंड के सरकारी दफ्तरों में नई सुरक्षा एसओपी, वीआईपी पर भी नियम लागू
-
टिहरी लेक फेस्टिवल: एडवेंचर और संस्कृति का महाकुंभ
-
उत्तराखंड में आजीविका सशक्तिकरण को बढ़ावा, 677.75 करोड़ की कार्ययोजना मंजूर
-
NABARD Announces ₹65,916 Crore Credit Plan for Uttarakhand in 2026–27
-
Multi-Level Parking & Emergency Health Center Planned at Neelkanth Mahadev
-
कोडीन सिरप के अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई, प्रदेशभर में छापेमारी

Leave A Reply