Date Filter

Uttarakhand

जनपद के 10 आधार सेंटरों पर ऑपरेटर तैनाती, जिलाधिकारी ने दी मंजूरी

जनमानस की समस्याओं का समाधान और आधार सेवाओं को सुलभ बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सविन बंसल ने जनपद के 10 निष्क्रिय आधार सेंटरों पर दक्ष ऑपरेटरों की तैनाती के निर्देश दिए हैं। इस कदम से इन सेंटरों को फिर से सक्रिय किया जाएगा और आधार से संबंधित समस्याओं का शीघ्र निवारण संभव हो सकेगा।

जिलाधिकारी ने विकासनगर ब्लॉक, विकास भवन कार्यालय, श्यामपुर न्याय पंचायत, सहसपुर ब्लॉक, जिला कार्यालय देहरादून, डोईवाला तहसील, रायपुर ब्लॉक, ग्राम पंचायत रानीपोखरी और नगर पंचायत सेलाकुई जैसे क्षेत्रों में ऑपरेटर नियुक्ति की स्वीकृति दी है।

इन केंद्रों पर ऑपरेटर न होने के कारण मशीनें निष्क्रिय पड़ी थीं, जिससे जनमानस को आधार अपडेट करने और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने में कठिनाई हो रही थी। लोग अपनी आवश्यकताओं के लिए दूर-दराज के अन्य केंद्रों पर जाने को मजबूर थे।

जिलाधिकारी ने चयनित आधार एनरोलमेंट एजेंसी के माध्यम से इन सेंटरों पर ऑपरेटरों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, तहसील, ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर संचालित आधार मशीनों का संचालन शीघ्र शुरू करने पर जोर दिया।

यह कदम जिले में आधार सेवाओं को सुव्यवस्थित और नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रदान करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us