राष्ट्रीय खेलों के लिए जल्द शुरू होगी टोल फ्री हेल्पलाइन सेवा
38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए एक समर्पित टोल फ्री हेल्पलाइन सेवा जल्द शुरू हो सकती है। इस संबंध में राष्ट्रीय खेल सचिवालय ने संचार मंत्रालय को चार अंकों का नंबर आवंटित करने के लिए पत्र भेजा है। यह सुविधा 10 जनवरी से 28 फरवरी 2025 तक के लिए मांगी गई है।
राष्ट्रीय खेलों का आयोजन 28 जनवरी से 14 फरवरी तक उत्तराखंड में होगा। खिलाड़ियों, अधिकारियों और दर्शकों की सुविधा के लिए यह हेल्पलाइन इवेंट शेड्यूल, आपातकालीन सेवाओं और अन्य जानकारी उपलब्ध कराएगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह आयोजन राज्य के लिए गर्व का विषय है और सभी सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है। खेल मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि विकेंद्रित आयोजन को देखते हुए हेल्पलाइन जरूरी है। यह सेवा 24 घंटे चालू रहेगी और सभी हितधारकों को मदद उपलब्ध कराएगी।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित सिन्हा ने भरोसा जताया कि जल्द ही संचार मंत्रालय से यह सुविधा मंजूर होगी, जिससे आयोजन और बेहतर होगा।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
जनपद के 10 आधार सेंटरों पर ऑपरेटर तैनाती, जिलाधिकारी ने दी मंजूरी
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply