Date Filter

Uttarakhand

देहरादून में 18 से 24 फरवरी के बीच होगा उत्तराखंड का बजट सत्र, जनहित पर रहेगा फोकस

उत्तराखंड सरकार ने 2025-26 के बजट सत्र की तिथियों की घोषणा कर दी है। बजट सत्र 18 से 24 फरवरी के बीच देहरादून में आयोजित होगा। वित्त मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि इस बार का बजट राज्य के विकास को नई दिशा देने वाला होगा, जिसमें जनहित को प्राथमिकता दी गई है।

वित्त मंत्री ने बताया कि बजट तैयार करने से पहले प्रदेश के विभिन्न वर्गों, जैसे व्यापारी, किसान, लघु उद्योग संचालक और शिक्षा क्षेत्र के विशेषज्ञों से सुझाव लिए गए हैं। कुल मिलाकर 200 से अधिक हितधारकों ने अपने विचार साझा किए हैं, जिनका समावेश बजट में किया जाएगा।

डॉ. अग्रवाल ने कहा, "हमारा लक्ष्य उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों की सूची में शामिल करना है। इस बजट में आमजन की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न योजनाओं और नीतियों को शामिल किया गया है। राज्य के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के विकास की परिकल्पना को यह बजट साकार करेगा।"

प्रदेश सरकार का यह बजट सत्र महत्वपूर्ण होने वाला है, जिसमें राज्य की आर्थिक नीतियों और विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा होगी। जनता को उम्मीद है कि इस बजट से उन्हें नई सुविधाएं और राहत मिलेगी।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us