Date Filter

Uttarakhand

उत्तराखंड में क्रिटिकल मिनरल की खोज को मिलेगी रफ्तार, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

उत्तराखंड में महत्वपूर्ण खनिजों (क्रिटिकल मिनरल) की खोज और खनन को गति देने के लिए मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने खनन विभाग को वर्किंग प्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं। यह कदम प्रधानमंत्री के ‘आत्मनिर्भर भारत’ विजन के अनुरूप खनिज संपदा में आत्मनिर्भरता बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

मुख्य सचिव ने सचिवालय में खनन विभाग, आईआईटी रुड़की, मोनाश यूनिवर्सिटी ऑस्ट्रेलिया और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें उत्तराखंड सरकार और आईआईटी रुड़की के बीच क्रिटिकल मिनरल अनुसंधान में साझेदारी को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

श्रीमती रतूड़ी ने खनन विभाग और विशेषज्ञ संस्थानों को क्रिटिकल मिनरल्स की खोज, निष्कर्षण, प्रसंस्करण और रिसाइकलिंग के लिए अनुसंधान एवं विकास (R&D) पर ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने सरकार, शैक्षणिक संस्थानों और उद्योग जगत के बीच समन्वय के लिए एक साझा मंच विकसित करने की जरूरत बताई।

मुख्य सचिव ने कहा कि खनिजों के मूल्यांकन, निष्कर्षण और आपूर्ति श्रृंखला विश्लेषण में विशेषज्ञों का सहयोग लिया जाएगा, जिसमें आईआईटी रुड़की की अहम भूमिका होगी। साथ ही, क्रिटिकल मिनरल टेक्नोलॉजी में विशेषज्ञता विकसित करने के लिए विशेष प्रशिक्षण, कार्यशालाओं और अनुसंधान को बढ़ावा दिया जाएगा।

इस पहल से राज्य में खनिज संपदा के दोहन और प्रोसेसिंग को नई दिशा मिलेगी, जिससे उत्तराखंड की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us