Date Filter

Uttarakhand

यूसीसी में व्यक्तिगत जानकारी रहेगी गोपनीय, थर्ड पार्टी को नहीं मिलेगी सूचना

उत्तराखंड में लागू समान नागरिक संहिता (UCC) के तहत नागरिकों की गोपनीयता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। यूसीसी के तहत किए जाने वाले पंजीकरण की व्यक्तिगत जानकारी किसी भी तीसरे पक्ष के साथ साझा नहीं की जाएगी। केवल पंजीकरण की संख्या सार्वजनिक की जाएगी, लेकिन उसमें आवेदकों की कोई भी निजी जानकारी नहीं होगी।

अपर सचिव गृह निवेदिता कुकरेती ने बताया कि यूसीसी के तहत दी जाने वाली किसी भी निजी जानकारी—जैसे नाम, पता, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, धर्म, जाति आदि—को सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। केवल पंजीकरण की कुल संख्या ही वेबसाइट पर प्रदर्शित होगी, जिससे पारदर्शिता बनी रहेगी, लेकिन किसी भी व्यक्ति की व्यक्तिगत जानकारी को गोपनीय रखा जाएगा।

यूसीसी के तहत किसी सेवा के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति को ही अपने पंजीकरण से संबंधित जानकारी प्राप्त करने का अधिकार होगा। यदि किसी अन्य व्यक्ति को यह जानकारी चाहिए, तो उसे आवेदक के साथ संयुक्त रूप से आवेदन करना होगा। इसके अलावा, किसी भी अन्य व्यक्ति को यूसीसी पंजीकरण से जुड़ी जानकारी नहीं दी जाएगी।

यूसीसी पंजीकरण की जानकारी केवल रिकॉर्ड के लिए संबंधित थाना पुलिस को भेजी जाएगी, लेकिन वहां भी इसकी निगरानी उच्च अधिकारियों की देखरेख में होगी। किसी भी स्तर पर यदि गोपनीय सूचनाओं का दुरुपयोग होता है, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

राज्य सरकार ने इस व्यवस्था को लागू कर नागरिकों की निजी जानकारी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सख्त प्रावधान किए हैं, जिससे सूचनाओं की गोपनीयता पूरी तरह बनी रहे।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • Uttarakhand Begins Crackdown to End VIP Culture on Roads
  • चारधाम यात्रा का भव्य शुभआरम्भ: गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुले
  • दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से सफर आसान, रोडवेज ने घटाया बस किराया
  • SelaQui School Hosts 9th All India Inter-School Golf Tournament
  • चारधाम यात्रा: सीएम धामी का संदेश—सुरक्षित, सुगम और दिव्य अनुभव का भरोसा
  • चारधाम यात्रा 2026: हाईटेक मास्टर प्लान, ड्रोन से निगरानी, 24x7 मॉनिटरिंग
  • Kasiga School Hosts 8th P.C. Batta Memorial Cricket Tournament 2026
  • उत्तराखंड में पॉलिटेक्निक एडमिशन शुरू, 15 मई तक करें आवेदन
  • SelaQui International School Shines in CBSE Class X Results 2026
  • India Digital Empowerment Meet Stresses Impact of Delhi–Dehradun Corridor
  • चारधाम यात्रा 2026: ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, केदारनाथ हेली बुकिंग में रिकॉर्ड मांग
  • AI & Tech Meet to Strengthen Uttarakhand’s Digital Future: CM Dhami
  • Govt Ensures Uninterrupted Fuel Supply Ahead of Char Dham Yatra
  • फ्यूचर-रेडी जॉब क्रिएटर युवा बनाएंगे विकसित भारत: सीएम धामी
  • पंचकेदार यात्रा शुरू: 22 अप्रैल को तुंगनाथ, 21 मई को मदमहेश्वर धाम के कपाट खुलेंगे
  • दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे राष्ट्र को समर्पित: पीएम मोदी ने दी विकास को नई रफ्तार
  • चारधाम यात्रा 2026: सुरक्षित यात्रा के लिए हाईटेक हेल्थ रोडमैप तैयार
  • दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से बढ़ेगा ट्रैफिक, 8000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स से मिलेगी राहत
  • Vice President Honors UCOST DG Prof. Durgesh Pant at National Science Meet
  • कोटद्वार में खुला डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र, गढ़वाल के लोगों को बड़ी राहत

Stay Connected With Us

Subscribe Us