उत्तराखंड में चार नई हेली सेवाओं की शुरुआत, यात्रा होगी सुगम और तेज
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को चार नई हेली सेवाओं का शुभारंभ किया। इन सेवाओं के शुरू होने से देहरादून से नैनीताल, बागेश्वर, मसूरी और हल्द्वानी से बागेश्वर का हवाई संपर्क स्थापित हो गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की "उड़ान" योजना के तहत शुरू की गई इन सेवाओं से प्रदेश में पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। सड़क मार्ग से जहां इन स्थानों तक पहुंचने में 8-10 घंटे लगते हैं, वहीं अब यह सफर हेलीकॉप्टर के जरिए केवल 1 घंटे में पूरा किया जा सकेगा। इससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को बड़ी राहत मिलेगी।
नैनीताल, बागेश्वर और मसूरी अपनी प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक स्थलों और सांस्कृतिक धरोहरों के लिए प्रसिद्ध हैं। नई हेली सेवाएं इन क्षेत्रों को पर्यटन के लिए और अधिक सुलभ बनाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सेवा न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगी, बल्कि राज्य के दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं और राहत पहुंचाने में भी कारगर साबित होगी।
उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में हवाई संपर्क को मजबूत करने के लिए 18 हेलीपोर्ट्स विकसित किए जा रहे हैं, जिनमें से 12 पर सेवाएं पहले ही शुरू हो चुकी हैं। इससे पहले गौचर, श्रीनगर, चिन्यालीसौड़, हल्द्वानी, मुनस्यारी, पिथौरागढ़, पंतनगर, चंपावत और अल्मोड़ा को हवाई मार्ग से जोड़ा जा चुका है।
देहरादून-मसूरी हेली सेवा उत्तराखंड हवाई संपर्क योजना के तहत, जबकि अन्य तीन सेवाएं क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत संचालित होंगी। देहरादून-मसूरी मार्ग पर पांच सीटर हेलीकॉप्टर रोज़ एक उड़ान भरेगा, जबकि अन्य तीन मार्गों पर सात सीटर हेलीकॉप्टर सप्ताह में सातों दिन, दिन में दो बार उड़ान भरेगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हेली सेवा से यात्रा कर रहे यात्रियों से वर्चुअल माध्यम से बातचीत की और उनकी प्रतिक्रिया जानी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार उत्तराखंड को वैश्विक पर्यटन गंतव्य बनाने और हवाई संपर्क को और मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
चारधाम यात्रा हुई महंगी, यात्रियों को देना होगा अधिक किराया
Latest Newst
-
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में हाई-टेक केबलिंग शुरू, डिजिटल होगी रेल लाइन
-
मानसून अलर्ट: सीएम धामी के निर्देश पर पूरा प्रशासन 24×7 मोड में
-
आपदा से उबरते सैंजी में हरियाली की उम्मीद, हरेला पर चला वृक्षारोपण अभियान
-
गढ़वाली फिल्म ढोली को राष्ट्रीय सम्मान, 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल
-
उत्तराखंड को मिली नई रेल सेवा, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस का शुभारंभ
-
उत्तराखंड में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा, 180 नेचर गाइडों को मिला रोजगार प्रमाण-पत्र
-
देहरादून-ऋषिकेश 4-6 लेन परियोजना पर ब्रेक, पेड़ों की कटाई फिलहाल स्थगित
-
देहरादून में राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम, पेपर लीक और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा
-
Uttarakhand to Set Up Credit Cooperative Societies in Every District
-
कांवड़ मेला-2026: अंतर्राज्यीय बैठक में सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर मंथन
-
अग्निवीरों के लिए बनेगा विशेष सेल, होमस्टे योजना में भी मिलेगा अनुदान: सीएम धामी
-
हरेला पर सीएम धामी का बड़ा संदेश, 10 लाख पौधरोपण का संकल्प
-
देहरादून में छात्रों से रूबरू होंगे राहुल गांधी, शिक्षा-रोजगार पर होगी चर्चा
-
147 करोड़ की जागेश्वर मास्टर प्लान परियोजना से संवर रहा है प्राचीन धाम: सीएम धामी
-
हरेला पर्व पर मानव सेवा समिति ने चलाया वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान
-
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड हाई कोर्ट को हल्द्वानी शिफ्ट करने को दी हरी झंडी
-
Uttarakhand Bets Big on Wedding Tourism to Boost Economy
-
उत्तराखंड के पराग फार्म में बनेगी राज्य की पहली एविएशन एकेडमी
-
सीएम धामी का चमोली दौरा: ₹155.36 करोड़ की विकास योजनाओं का शुभारंभ
-
देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर 3000 पेड़ों की कटाई के खिलाफ सड़क पर उतरी Gen-Z

Leave A Reply