धामी सरकार का बड़ा ऐलान: हल्द्वानी और देहरादून के लिए जल्द आएगी जल क्रांति
उत्तराखंड की दो अहम जल परियोजनाओं—जमरानी बहुद्देश्यीय बांध और सौंग पेयजल बांध—के निर्माण कार्यों को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट टाइमलाइन तय कर दी है। सरकार ने शुक्रवार को हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में निर्णय लिया कि जमरानी बांध परियोजना मार्च 2029 तक और सौंग बांध परियोजना मार्च 2030 तक पूरी कर ली जाएगी।
इस 3,638 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजना पर अब तक 678 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। इसके पूरा होने पर हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों के लिए प्रतिदिन 117 एमएलडी (मिलियन लीटर डेली) पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित होगी। साथ ही, 57,000 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।
देहरादून और उसके उपनगरों को ध्यान में रखते हुए बनाई जा रही इस परियोजना के तहत वर्ष 2053 तक की अनुमानित आबादी के लिए 150 एमएलडी पेयजल की आपूर्ति होगी। सौंग बांध के निर्माण से देहरादून के भूजल पर दबाव भी कम होगा।
मुख्यमंत्री धामी ने जलस्रोतों के संरक्षण और भूजल रिचार्ज के लिए वृहद स्तर पर काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में वर्षा जल संचयन और जलधाराओं के पुनर्जीवीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए।
बैठक में यह भी तय किया गया कि सिंचाई नहरों का अधिकतम लाभ किसानों और आम जनता तक पहुंचे। साथ ही, वर्षाकाल से पहले शहरों के ड्रेनेज प्लान को गति देने और नदियों व जलाशयों में जमा गाद की निकासी के लिए सिंचाई एवं खनन विभाग को संयुक्त समाधान निकालने के निर्देश दिए गए।
मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के अंतर्गत राज्य में 61 सड़कों पर निर्माण कार्य जारी है, जिसकी समीक्षा भी बैठक में की गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सभी परियोजनाओं को तय समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए ताकि राज्यवासियों को जल और सिंचाई सुविधाओं का लाभ शीघ्र मिल सके।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
देहरादून में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म: आरोपी छात्र को बाल सुधार गृह भेजा गया
Latest Newst
-
चारधाम में रिकॉर्ड भीड़, 10 दिनों में 4 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
-
देहरादून को गर्मी से राहत मिलेगी, 968 करोड़ की ‘कूल सिटी’ योजना तैयार
-
IMA Cadets Explore Forest Management Practices at IGNFA, Dehradun
-
Kasiga School Wins P.C. Batta Memorial Cricket Tournament Title
-
उत्तराखंड में LPG संकट: गैस उपलब्ध, लेकिन डिलीवरी सिस्टम कमजोर
-
देहरादून में गर्मी का कहर, 17 साल का रिकॉर्ड टूटा; लू के चलते स्कूल बंद
-
Kasiga-A and Scindia School Enter Finals of 8th PC Batta Cricket Tournament
-
अंकिता भंडारी केस: जंतर मंतर पर प्रदर्शन, CBI जांच की मांग तेज
-
उत्तराखंड में जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू, घर-घर पहुंचीं टीमें
-
केदारनाथ यात्रा में रिकॉर्ड भीड़, 4 दिन में 1.24 लाख श्रद्धालु पहुंचे
-
उत्तराखंड का 2027 तक मलेरिया मुक्त बनने का लक्ष्य, अभियान तेज
-
NABARD Reviews Progress of ‘Looms of Niti Mana’ Project in Chamoli
-
Dehradun’s Gateway in Disrepair: Broken Roads, Missing Facilities Exposed
-
बद्रीनाथ धाम में ग्राउंड जीरो पर समीक्षा, मास्टर प्लान कार्यों का निरीक्षण
-
‘हर हर महादेव’ के जयकारों के साथ खुले केदारनाथ धाम के कपाट
-
केदारनाथ पहुंची बाबा की पंचमुखी डोली, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
-
Uttarakhand to Benefit from ₹1 Lakh Crore Urban Challenge Fund
-
दिल्ली से देहरादून 2.5 घंटे में, शहर में घुसते ही 2 घंटे का जाम—लोग परेशान
-
IIT Roorkee Partners with USAC Dehradun to Boost Space Collaboration
-
Uttarakhand Begins Crackdown to End VIP Culture on Roads

Leave A Reply