Date Filter

Accident

ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर दर्दनाक हादसा, सब इंस्पेक्टर की कार खाई में गिरी, मौत

ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। बगड़धार के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें एलआईयू (स्थानीय इंटेलिजेंस यूनिट) के सब इंस्पेक्टर अरविंद डंगवाल (45) की मौके पर ही मौत हो गई।

चौकी प्रभारी आमिर खान के मुताबिक, दोपहर करीब 12:45 बजे चंबा से ऋषिकेश की ओर आ रही कार के खाई में गिरने की सूचना मिली। तुरंत एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी, तहसीलदार अयोध्या प्रसाद उनियाल के नेतृत्व में पुलिस, आपदा प्रबंधन और फायर सर्विस की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। जांच में पाया गया कि कार लगभग 150 से 200 मीटर गहरी खाई में गिरी थी।

मृतक अरविंद डंगवाल टिहरी के अंजनीसैंण गांव के रहने वाले थे और देहरादून स्थित एलआईयू स्पेशल ब्रांच में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे। वह अपने गांव से देहरादून जा रहे थे। हादसे के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

प्रशासन द्वारा शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • देहरादून: 3 हजार पेड़ों के कटान विवाद पर PWD और NHAI ने दिया जवाब
  • चारधाम यात्रा में स्वच्छता की मिसाल, केदारनाथ से लौटा 85% प्लास्टिक कचरा
  • देहरादून में शुरू हुआ लोक संवर्धन पर्व, देशभर की लोक कला एक मंच पर
  • NABARD to Celebrate 45th Foundation Day in Dehradun on July 14
  • उत्तराखंड के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर, वोटर लिस्ट को लेकर नए निर्देश
  • CSR से संवरेगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने उद्योग समूहों से की बड़ी अपील
  • Tehri Lake to Become Global Tourism Hub with Green Energy Focus
  • देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा पांच दिवसीय लोक संवर्धन पर्व, किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन
  • कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में चलेगा विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए निर्देश
  • हरेला पर उत्तराखंड में महाअभियान, रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे
  • उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, 24×7 अलर्ट मोड पर प्रशासन
  • उत्तराखंड के विकास पर सीएम धामी की नीति आयोग संग चर्चा, फ्लोटिंग पॉपुलेशन पर जोर
  • भानियावाला-ऋषिकेश हाईवे होगा फोर/सिक्स लेन, ₹743 करोड़ से बदलेगी कनेक्टिविटी
  • बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे की शिकायतों की होगी जांच, उच्चस्तरीय समिति गठित
  • देवभूमि की छवि पर बट्टा! रेव पार्टी, नशा और देह व्यापार का अड्डा बन रहा उत्तराखंड?
  • सीएम धामी ने 9.80 लाख लाभार्थियों को जारी की ₹145 करोड़ की पेंशन
  • पब्लिक ओपिनियन से बनेगी उत्तराखंड की नई खेल नीति, जल्द जारी होगा फीडबैक लिंक
  • इनर व्हील जोन 12 और डिस्ट्रिक्ट 308 का संयुक्त पदस्थापना समारोह देहरादून में संपन्न
  • Railway Minister Flags Off New Train Services in Uttarakhand
  • RIDF के तहत ज्यादा प्रोजेक्ट शामिल करें विभाग: मुख्य सचिव

Stay Connected With Us

Subscribe Us