टीबी उन्मूलन में उत्तराखंड की बड़ी जीत, राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित
उत्तराखंड को "टीबी मुक्त पंचायत पहल" के तहत समुदाय-आधारित प्रयासों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने यह पुरस्कार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), उत्तराखंड की मिशन निदेशक स्वाति एस. भदौरिया को प्रदान किया।
मिशन निदेशक स्वाति एस. भदौरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में टीबी उन्मूलन को जन आंदोलन का रूप दिया गया है। इस पहल के तहत ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाया गया, जिससे वे अपने स्तर पर टीबी की पहचान और रोकथाम में सक्रिय भूमिका निभा सकें।
उन्होंने कहा, "टीबी मुक्त पंचायत पहल के तहत व्यापक जागरूकता, त्वरित पहचान, बेहतर उपचार और समुदाय की भागीदारी को प्राथमिकता दी गई है। साथ ही, प्रभावी ट्रैकिंग सिस्टम और मल्टी-सेक्टोरल एप्रोच अपनाकर उत्तराखंड ने बेहतरीन प्रगति की है।"
उत्तराखंड में "निक्षय मित्र योजना" को सफलतापूर्वक लागू किया गया, जिसमें निजी संगठनों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी से मरीजों को पोषण और सामाजिक सहयोग मिला। इससे टीबी मरीजों की देखभाल और उपचार में सुधार हुआ।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा आयोजित इस समारोह में स्वास्थ्य सचिव, ICMR के महानिदेशक, विभिन्न राज्यों के एनएचएम मिशन निदेशक और केंद्रीय टीबी प्रभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। उत्तराखंड की इस उपलब्धि को एक आदर्श मॉडल के रूप में सराहा गया।
इस सम्मान से स्वास्थ्य विभाग और जमीनी स्तर पर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों का मनोबल बढ़ा है। यह पहल टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल करने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
उत्तराखंड को केंद्र से 453 करोड़ की सौगात: बनेंगे 12 नए हाईवे और 3 बड़े पुल
Latest Newst
-
राठ भवन में दिखेगी पहाड़ी संस्कृति की झलक: डॉ. धन सिंह रावत
-
चारधाम में रिकॉर्ड भीड़, 10 दिनों में 4 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
-
देहरादून को गर्मी से राहत मिलेगी, 968 करोड़ की ‘कूल सिटी’ योजना तैयार
-
IMA Cadets Explore Forest Management Practices at IGNFA, Dehradun
-
Kasiga School Wins P.C. Batta Memorial Cricket Tournament Title
-
उत्तराखंड में LPG संकट: गैस उपलब्ध, लेकिन डिलीवरी सिस्टम कमजोर
-
देहरादून में गर्मी का कहर, 17 साल का रिकॉर्ड टूटा; लू के चलते स्कूल बंद
-
Kasiga-A and Scindia School Enter Finals of 8th PC Batta Cricket Tournament
-
अंकिता भंडारी केस: जंतर मंतर पर प्रदर्शन, CBI जांच की मांग तेज
-
उत्तराखंड में जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू, घर-घर पहुंचीं टीमें
-
केदारनाथ यात्रा में रिकॉर्ड भीड़, 4 दिन में 1.24 लाख श्रद्धालु पहुंचे
-
उत्तराखंड का 2027 तक मलेरिया मुक्त बनने का लक्ष्य, अभियान तेज
-
NABARD Reviews Progress of ‘Looms of Niti Mana’ Project in Chamoli
-
Dehradun’s Gateway in Disrepair: Broken Roads, Missing Facilities Exposed
-
बद्रीनाथ धाम में ग्राउंड जीरो पर समीक्षा, मास्टर प्लान कार्यों का निरीक्षण
-
‘हर हर महादेव’ के जयकारों के साथ खुले केदारनाथ धाम के कपाट
-
केदारनाथ पहुंची बाबा की पंचमुखी डोली, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
-
Uttarakhand to Benefit from ₹1 Lakh Crore Urban Challenge Fund
-
दिल्ली से देहरादून 2.5 घंटे में, शहर में घुसते ही 2 घंटे का जाम—लोग परेशान
-
IIT Roorkee Partners with USAC Dehradun to Boost Space Collaboration

Leave A Reply