Date Filter

Crime

देहरादून: यूनिवर्सिटी छात्रों के बीच गैंगवार,फायरिंग से मची अफरातफरी, दो गिरफ्तार

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के पौंधा इलाके में एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी के छात्रों के बीच हिंसक झगड़ा फायरिंग तक पहुंच गया। देर रात हुए इस हमले में छात्र मानस यादव पर गोलियां चलाई गईं, जबकि उसकी स्कॉर्पियो गाड़ी को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

घटना के बाद पुलिस और एसओजी ने तेजी से कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से मनस्वी फरासी उर्फ शिबू पंडित (21) और हरिवंश मगलूरिया (20) को कंडोली-बिदौली मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से एक देसी तमंचा, एक जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की गई।

पुलिस पूछताछ में आरोपी हरिवंश मगलूरिया ने बताया कि कुछ समय पहले मानस यादव और मुख्य आरोपी कृष पंवार के बीच झगड़ा हुआ था, जिसमें हाथापाई भी हुई थी। इसी रंजिश के चलते कृष और उसके साथियों ने हमला किया।

मुख्य आरोपी कृष पंवार और अन्य फरार हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि छात्रों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए, न कि अपराध की राह पकड़नी चाहिए। उन्होंने साफ किया कि इस तरह की वारदातों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रेमनगर और उसके आसपास के इलाके देहरादून के छात्र बाहुल्य क्षेत्र हैं, जहां पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। यूपीईएस और अन्य बड़े शिक्षण संस्थानों की वजह से यहां छात्रों की बड़ी संख्या रहती है, और कई बार छोटे-छोटे विवाद बड़े झगड़ों में बदल जाते हैं।

एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि अपराध में शामिल किसी भी छात्र को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस सभी फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबिश दे रही है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us