बेटियों के भविष्य को संवार रही नंदा गौरा योजना, करोड़ों की आर्थिक सहायता जारी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से नंदा गौरा योजना के तहत 40,504 लाभार्थी बालिकाओं को 1 अरब 72 करोड़ 44 लाख 04 हजार रुपये की धनराशि डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से प्रदान की। इस योजना के तहत पिछले पांच वर्षों में 2,84,559 बालिकाओं को कुल 9 अरब 68 करोड़ 64 लाख 51 हजार रुपये की सहायता दी जा चुकी है।
नंदा गौरा योजना के तहत उत्तराखंड सरकार बालिका के जन्म पर 11,000 रुपये और 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने पर 51,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में इस योजना के तहत 8,616 नवजात बालिकाओं को 9 करोड़ 81 लाख 16 हजार रुपये और 12वीं पास करने वाली 31,888 बालिकाओं को 1 अरब 62 करोड़ 62 लाख 88 हजार रुपये की धनराशि मुख्यमंत्री द्वारा डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" अभियान के तहत राज्य सरकार बालिकाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं चला रही है। नंदा गौरा योजना के माध्यम से गरीब परिवारों की बेटियों को प्रोत्साहन मिल रहा है। इसके अलावा बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना और मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना जैसी पहल भी बालिकाओं के सशक्तिकरण में अहम भूमिका निभा रही हैं।
सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश की हर बेटी को बेहतर शिक्षा और अवसर मिले ताकि वे आत्मनिर्भर बन सके।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
अब हर गांव तक पहुंचेगी सड़क, पीएमजीएसवाई के चौथे चरण का काम शुरू
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply