उत्तराखंड के मेडिकल कॉलेजों को मिली 54 नई स्थाई फैकल्टी
उत्तराखंड में चिकित्सा शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा आयोजित साक्षात्कार परीक्षा के बाद प्रदेश को 54 नई स्थायी फैकल्टी सदस्य प्राप्त हुए हैं, जिन्हें जल्द ही विभिन्न राजकीय मेडिकल कॉलेजों में नियुक्त किया जाएगा।
इन नियुक्तियों में 18 प्रोफेसर और 36 एसोसिएट प्रोफेसर शामिल हैं। इनके आने से न केवल शिक्षण और प्रशिक्षण कार्यों की गुणवत्ता में सुधार होगा, बल्कि मेडिकल कॉलेजों से जुड़े अस्पतालों में मरीजों को भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।
चयनित फैकल्टी को एनॉटमी, पैथोलॉजी, पीडियाट्रिक्स, बायोकैमेस्ट्री, ब्लड बैंक, कम्युनिटी मेडिसिन, डेंटिस्ट्री, फॉरेन्सिक मेडिसिन, जनरल सर्जरी, ऑर्थोपीडिक्स, फिजियोलॉजी, रेडियोथेरेपी, माइक्रोबायोलॉजी, फार्माकोलॉजी, जनरल मेडिसिन, ऑप्थैल्मोलॉजी, साइकाइट्री, ऑब्स्टेट्रीक एंड गायनी और ओटो-राइनो-लेरिंगोलॉजी जैसे विभागों में तैनात किया जाएगा।
चिकित्सा शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि यह नियुक्तियाँ मेडिकल कॉलेजों में लंबे समय से चली आ रही फैकल्टी की कमी को दूर करने में मदद करेंगी। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा 156 रिक्त पदों के लिए अधियाचन भेजा गया था, जिनमें से पहले चरण में 54 पदों पर नियुक्तियाँ हो चुकी हैं।
चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा,
"राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से 18 प्रोफेसर और 36 एसोसिएट प्रोफेसर का चयन हुआ है, जो चिकित्सा शिक्षा व्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। शीघ्र ही इनकी नियुक्ति की जाएगी।"
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
सिलक्यारा टनल में ऐतिहासिक ब्रेकथ्रू, मुख्यमंत्री धामी की मौजूदगी में पूरा हुआ निर्माण कार्य
Latest Newst
-
Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
-
सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
-
शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Leave A Reply