स्वास्थ्य सेवाओं की एयरलिफ्ट: पहाड़ों में ड्रोन से पहुंचेगी जरूरी दवाएं
उत्तराखंड के दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाई देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटाबाग तक ड्रोन के माध्यम से मेडिकल सामग्री पहुंचाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस सफल परीक्षण के तहत ड्रोन ने लगभग 40 किलोमीटर की दूरी चंद मिनटों में तय करते हुए 5 किलोग्राम दवाइयां अपने गंतव्य तक पहुंचाई।
यह पहल राज्य के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देशन में की गई है, जिससे प्रदेश के सुदूर क्षेत्र स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुलभ हो रही है।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह ट्रायल भारत सरकार की "ड्रोन दीदी" योजना के तहत किया गया, जिसका उद्देश्य पर्वतीय और दुर्गम क्षेत्रों में ड्रोन के जरिए जरूरी चिकित्सा सामग्री मुहैया कराना है। ड्रोन के माध्यम से अब 3 से 5 किलोग्राम तक की दवाएं, ब्लड सैंपल और अन्य आवश्यक सामग्री सुलभ रूप से भेजी जा सकेगी।
डॉ. जोशी ने यह भी बताया कि सरकार की योजना है कि जल्द ही इस सेवा को अन्य सुदूरवर्ती क्षेत्रों में भी शुरू किया जाए। इस तकनीक के जरिए आपातकालीन परिस्थितियों में ब्लड और जीवनरक्षक दवाएं तेजी से पहुंचाना संभव होगा, जिससे मरीजों को समय पर इलाज मिल सकेगा।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा,
“राज्य सरकार का उद्देश्य हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। ड्रोन सेवा इस दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। आज हल्द्वानी से कोटाबाग तक ड्रोन का सफल ट्रायल इसी प्रयास का हिस्सा है। इससे विशेषकर आपात स्थितियों में लाभ मिलेगा।”
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
उत्तराखंड के इंजीनियरिंग कॉलेज होंगे राष्ट्रीय स्तर के: सीएम धामी ने दिए कड़े निर्देश
Latest Newst
-
मानसून अलर्ट: सीएम धामी के निर्देश पर पूरा प्रशासन 24×7 मोड में
-
आपदा से उबरते सैंजी में हरियाली की उम्मीद, हरेला पर चला वृक्षारोपण अभियान
-
गढ़वाली फिल्म ढोली को राष्ट्रीय सम्मान, 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल
-
उत्तराखंड को मिली नई रेल सेवा, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस का शुभारंभ
-
उत्तराखंड में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा, 180 नेचर गाइडों को मिला रोजगार प्रमाण-पत्र
-
देहरादून-ऋषिकेश 4-6 लेन परियोजना पर ब्रेक, पेड़ों की कटाई फिलहाल स्थगित
-
देहरादून में राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम, पेपर लीक और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा
-
Uttarakhand to Set Up Credit Cooperative Societies in Every District
-
कांवड़ मेला-2026: अंतर्राज्यीय बैठक में सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर मंथन
-
अग्निवीरों के लिए बनेगा विशेष सेल, होमस्टे योजना में भी मिलेगा अनुदान: सीएम धामी
-
हरेला पर सीएम धामी का बड़ा संदेश, 10 लाख पौधरोपण का संकल्प
-
देहरादून में छात्रों से रूबरू होंगे राहुल गांधी, शिक्षा-रोजगार पर होगी चर्चा
-
147 करोड़ की जागेश्वर मास्टर प्लान परियोजना से संवर रहा है प्राचीन धाम: सीएम धामी
-
हरेला पर्व पर मानव सेवा समिति ने चलाया वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान
-
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड हाई कोर्ट को हल्द्वानी शिफ्ट करने को दी हरी झंडी
-
Uttarakhand Bets Big on Wedding Tourism to Boost Economy
-
उत्तराखंड के पराग फार्म में बनेगी राज्य की पहली एविएशन एकेडमी
-
सीएम धामी का चमोली दौरा: ₹155.36 करोड़ की विकास योजनाओं का शुभारंभ
-
देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर 3000 पेड़ों की कटाई के खिलाफ सड़क पर उतरी Gen-Z
-
पौड़ी गढ़वाल में हरेला पर सीएम धामी का हरित संदेश, किया पौधरोपण

Leave A Reply