Date Filter

LIFESTYE

डीएम सविन बंसल का बड़ा एक्शन: ऊर्जा निगम, जल संस्थान और गेल पर तीन महीने का बैन

सड़क निर्माण और विकास कार्यों में लापरवाही बरतने पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने कड़ा कदम उठाते हुए ऊर्जा निगम, जल संस्थान और गेल इंडिया लिमिटेड पर तीन माह के लिए रोड कटिंग की अनुमति पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह निर्णय उन एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई के रूप में लिया गया है, जो सड़क कटिंग के बाद उचित समतलीकरण और मरम्मत नहीं कर रही थीं, जिससे नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

डीएम के निर्देश पर पहले इन तीनों एजेंसियों के ठेकेदारों और कार्मिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। अब इन पर तीन महीने के लिए नई सड़क कटाई की अनुमति भी रोक दी गई है। प्रशासन ने कैनाल रोड, माता मंदिर रोड समेत कई स्थानों पर सड़क के ऊबड़खाबड़ हालात का संज्ञान लिया था, जहाँ एजेंसियों द्वारा कार्य के बाद उचित मरम्मत नहीं की गई थी।

जिलाधिकारी के इस निर्णय से अन्य निर्माण एजेंसियों को भी स्पष्ट संदेश गया है कि नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा के साथ कोई भी समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राजधानी देहरादून में अक्सर विभिन्न कार्यों के नाम पर रोड कटिंग की अनुमति ली जाती रही है, मगर उसके बाद सड़कों की मरम्मत अधूरी छोड़ दी जाती है। अब प्रशासन के सख्त रुख से इस प्रकार की लापरवाही पर अंकुश लगने की उम्मीद है।

प्रशासन ने साफ कर दिया है कि विकास कार्यों के नाम पर अव्यवस्था फैलाने वालों पर आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • SelaQui International School Shines in CBSE Class X Results 2026
  • India Digital Empowerment Meet Stresses Impact of Delhi–Dehradun Corridor
  • चारधाम यात्रा 2026: ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, केदारनाथ हेली बुकिंग में रिकॉर्ड मांग
  • AI & Tech Meet to Strengthen Uttarakhand’s Digital Future: CM Dhami
  • Govt Ensures Uninterrupted Fuel Supply Ahead of Char Dham Yatra
  • फ्यूचर-रेडी जॉब क्रिएटर युवा बनाएंगे विकसित भारत: सीएम धामी
  • पंचकेदार यात्रा शुरू: 22 अप्रैल को तुंगनाथ, 21 मई को मदमहेश्वर धाम के कपाट खुलेंगे
  • दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे राष्ट्र को समर्पित: पीएम मोदी ने दी विकास को नई रफ्तार
  • चारधाम यात्रा 2026: सुरक्षित यात्रा के लिए हाईटेक हेल्थ रोडमैप तैयार
  • दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से बढ़ेगा ट्रैफिक, 8000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स से मिलेगी राहत
  • Vice President Honors UCOST DG Prof. Durgesh Pant at National Science Meet
  • कोटद्वार में खुला डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र, गढ़वाल के लोगों को बड़ी राहत
  • उत्तराखंड STF ने दबोचा पाक एजेंट, ‘आलू गिराने’ का मिला था टास्क
  • चारधाम यात्रा 2026: सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 7 हजार पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
  • PM दौरे से पहले देहरादून में बड़ी कार्रवाई: पाक नेटवर्क से जुड़ा संदिग्ध गिरफ्तार
  • Char Dham Yatra 2026 to Be Safer, Cleaner and Tech-Driven: CM Dhami
  • उत्तराखंड: हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, जम्मू-कश्मीर कनेक्शन की जांच
  • मसूरी के लिए दूसरा रास्ता होगा तैयार, 23 किमी लेन से मिलेगा ट्रैफिक से छुटकारा
  • उत्तराखंड: अप्रैल में जनवरी जैसी ठंड, बारिश-बर्फबारी के चलते ऑरेंज अलर्ट
  • Uttarakhand Census to Begin April 10 with Digital Self-Enumeration

Stay Connected With Us

Subscribe Us