रुद्रपुर में दोहरा हत्याकांड: अवैध कब्जे के विरोध में पिता-पुत्र की हत्या
रुद्रपुर शहर की प्रमुख गल्ला मंडी सोमवार तड़के गोलियों की आवाज से दहल उठी। अवैध कब्जा रोकने की कोशिश कर रहे एक व्यापारी और उसके बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि बड़ा बेटा हमले से बाल-बाल बच गया।
जानकारी के अनुसार, ईश्वर कॉलोनी निवासी गुरमेज सिंह संधू (62) ने आठ महीने पहले बैंक नीलामी से `लुधियाना एग्रो ट्रेडर्स` नामक दुकान खरीदी थी। सोमवार तड़के लगभग दो बजे उन्हें सूचना मिली कि कुछ लोग उनकी दुकान पर जेसीबी मशीन से दीवार तोड़कर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। गुरमेज सिंह अपने छोटे बेटे मनप्रीत सिंह (28) के साथ बाइक पर मौके पर पहुंचे, जबकि बड़ा बेटा सुरेंद्र सिंह उर्फ हनी स्कूटी से पीछे-पीछे आया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब गुरमेज और मनप्रीत ने कब्जा रोकने का प्रयास किया तो वहां मौजूद बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। मनप्रीत सिंह की छाती पर और गुरमेज सिंह के पैर पर गोली मारी गई। सुरेंद्र सिंह पर भी गोली चलाई गई, लेकिन वह किसी तरह जान बचाकर भागने में सफल रहा।
गंभीर रूप से घायल गुरमेज और मनप्रीत को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मृतक के बेटे सुरेंद्र सिंह की तहरीर पर मॉडल कॉलोनी निवासी दिनेश सलूजा और अवधेश सलूजा समेत 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
मुख्य आरोपी दिनेश सलूजा के पैर में भी गोली लगने का खुलासा
हत्याकांड के कुछ समय बाद मुख्य आरोपी दिनेश सलूजा घायल अवस्था में कोतवाली पहुंचा। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर निजी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दिनेश के पैर में गोली लगना संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और इसकी जांच की जा रही है।
संगठन ने उठाए सवाल
तराई किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तजिंदर सिंह विर्क ने आरोप लगाया कि आरोपित पक्ष पहले से हथियार और वाहन के साथ कब्जा करने की योजना बनाकर आया था। उन्होंने दिनेश के घायल होने को एक `पेशबंदी` करार दिया और निष्पक्ष जांच की मांग की।
पुलिस का बयान
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कहा कि हत्याकांड की जांच गंभीरता से की जा रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
डीएम सविन बंसल का बड़ा एक्शन: ऊर्जा निगम, जल संस्थान और गेल पर तीन महीने का बैन
Latest Newst
-
मानसून अलर्ट: सीएम धामी के निर्देश पर पूरा प्रशासन 24×7 मोड में
-
आपदा से उबरते सैंजी में हरियाली की उम्मीद, हरेला पर चला वृक्षारोपण अभियान
-
गढ़वाली फिल्म ढोली को राष्ट्रीय सम्मान, 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल
-
उत्तराखंड को मिली नई रेल सेवा, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस का शुभारंभ
-
उत्तराखंड में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा, 180 नेचर गाइडों को मिला रोजगार प्रमाण-पत्र
-
देहरादून-ऋषिकेश 4-6 लेन परियोजना पर ब्रेक, पेड़ों की कटाई फिलहाल स्थगित
-
देहरादून में राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम, पेपर लीक और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा
-
Uttarakhand to Set Up Credit Cooperative Societies in Every District
-
कांवड़ मेला-2026: अंतर्राज्यीय बैठक में सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर मंथन
-
अग्निवीरों के लिए बनेगा विशेष सेल, होमस्टे योजना में भी मिलेगा अनुदान: सीएम धामी
-
हरेला पर सीएम धामी का बड़ा संदेश, 10 लाख पौधरोपण का संकल्प
-
देहरादून में छात्रों से रूबरू होंगे राहुल गांधी, शिक्षा-रोजगार पर होगी चर्चा
-
147 करोड़ की जागेश्वर मास्टर प्लान परियोजना से संवर रहा है प्राचीन धाम: सीएम धामी
-
हरेला पर्व पर मानव सेवा समिति ने चलाया वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान
-
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड हाई कोर्ट को हल्द्वानी शिफ्ट करने को दी हरी झंडी
-
Uttarakhand Bets Big on Wedding Tourism to Boost Economy
-
उत्तराखंड के पराग फार्म में बनेगी राज्य की पहली एविएशन एकेडमी
-
सीएम धामी का चमोली दौरा: ₹155.36 करोड़ की विकास योजनाओं का शुभारंभ
-
देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर 3000 पेड़ों की कटाई के खिलाफ सड़क पर उतरी Gen-Z
-
पौड़ी गढ़वाल में हरेला पर सीएम धामी का हरित संदेश, किया पौधरोपण

Leave A Reply