उत्तराखंड में जंगलों में फिर भड़की आग: 24 घंटे में 30 हेक्टेयर जंगल स्वाहा
देहरादून: उत्तराखंड में जंगलों में आग लगने की घटनाओं में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। बीते 24 घंटे में प्रदेशभर में आग लगने की 12 नई घटनाएं दर्ज की गई हैं, जिनमें कुमाऊं और गढ़वाल मंडलों से छह-छह घटनाएं सामने आईं। इन घटनाओं में 30 हेक्टेयर से अधिक जंगल क्षेत्र जलकर खाक हो गया है।
प्रदेश में 15 फरवरी से शुरू हुए फायर सीजन के दौरान अब तक कुल 112 वनाग्नि की घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें गढ़वाल मंडल में 62, कुमाऊं मंडल में 43 और वन्यजीव क्षेत्रों में 10 घटनाएं शामिल हैं। अब तक 136 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में जैव विविधता प्रभावित हो चुकी है।
वन पंचायतों और आरक्षित वनों को लगभग समान नुकसान हुआ है। वन पंचायत के 68.5 हेक्टेयर क्षेत्र में आग से नुकसान हुआ है, जबकि आरक्षित वनों में 67.62 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हुआ है।
वन विभाग ने हालात को गंभीरता से लेते हुए आग पर काबू पाने के लिए व्यापक अभियान शुरू कर दिया है। अपर प्रमुख वन संरक्षक (वनाग्नि नियंत्रण एवं आपदा प्रबंधन) निशांत वर्मा ने कहा, "पिछले दो दिनों में आग की घटनाओं में वृद्धि देखी गई है। हमारी टीमें नियंत्रण के लिए लगातार प्रयासरत हैं।"
गौरतलब है कि बढ़ते तापमान और सूखे मौसम के कारण प्रदेश में जंगलों में आग की घटनाएं हर साल गर्मी के मौसम में बढ़ जाती हैं, जिससे न सिर्फ जैव विविधता को भारी नुकसान होता है, बल्कि पर्यावरणीय असंतुलन का खतरा भी बढ़ जाता है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
रुद्रपुर में दोहरा हत्याकांड: अवैध कब्जे के विरोध में पिता-पुत्र की हत्या
Latest Newst
-
Om Birla Urges Community-Led Environmental Conservation in Uttarakhand
-
राठ भवन में दिखेगी पहाड़ी संस्कृति की झलक: डॉ. धन सिंह रावत
-
चारधाम में रिकॉर्ड भीड़, 10 दिनों में 4 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
-
देहरादून को गर्मी से राहत मिलेगी, 968 करोड़ की ‘कूल सिटी’ योजना तैयार
-
IMA Cadets Explore Forest Management Practices at IGNFA, Dehradun
-
Kasiga School Wins P.C. Batta Memorial Cricket Tournament Title
-
उत्तराखंड में LPG संकट: गैस उपलब्ध, लेकिन डिलीवरी सिस्टम कमजोर
-
देहरादून में गर्मी का कहर, 17 साल का रिकॉर्ड टूटा; लू के चलते स्कूल बंद
-
Kasiga-A and Scindia School Enter Finals of 8th PC Batta Cricket Tournament
-
अंकिता भंडारी केस: जंतर मंतर पर प्रदर्शन, CBI जांच की मांग तेज
-
उत्तराखंड में जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू, घर-घर पहुंचीं टीमें
-
केदारनाथ यात्रा में रिकॉर्ड भीड़, 4 दिन में 1.24 लाख श्रद्धालु पहुंचे
-
उत्तराखंड का 2027 तक मलेरिया मुक्त बनने का लक्ष्य, अभियान तेज
-
NABARD Reviews Progress of ‘Looms of Niti Mana’ Project in Chamoli
-
Dehradun’s Gateway in Disrepair: Broken Roads, Missing Facilities Exposed
-
बद्रीनाथ धाम में ग्राउंड जीरो पर समीक्षा, मास्टर प्लान कार्यों का निरीक्षण
-
‘हर हर महादेव’ के जयकारों के साथ खुले केदारनाथ धाम के कपाट
-
केदारनाथ पहुंची बाबा की पंचमुखी डोली, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
-
Uttarakhand to Benefit from ₹1 Lakh Crore Urban Challenge Fund
-
दिल्ली से देहरादून 2.5 घंटे में, शहर में घुसते ही 2 घंटे का जाम—लोग परेशान

Leave A Reply