निवृत्त अधिकारियों के सेवा विस्तार पर रोक लगे: कांग्रेस
उत्तराखंड में कांग्रेस ने धामी सरकार से शासन और विभागों से सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों को सेवा विस्तार देने पर शीघ्र रोक लगाई जाने की मांग की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा का कहना है कि प्रदेश संविदा अधिकारियों के भरोसे पर चल रहा है। सेवा विस्तार से वरिष्ठ और क्षमतावान अधिकारियों का मनोबल गिरता है। माहरा ने सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों को सेवा विस्तार दिए जाने पर सवाल उठाते हुए राज्य सरकार के फैसले का विरोध किया है।
माहरा ने कहा कि, सेवा विस्तार की वजह से योग्य अधिकारियों को मौका नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में अगर नई जनरेशन को आगे नहीं आने देंगे तो कब तक सेवा विस्तार होता रहेगा। उन्होंने कहा कि जून और जुलाई में भी कई अधिकारियों के ट्रांसफर होने हैं। लेकिन पूरे दावे के साथ कह सकता हूँ कि नए लोगों को आगे आने की प्राथमिकता नहीं दी जाएगी। करन माहरा ने दावा किया कि इस बात की उनके पास पुख्ता जानकारी है कि पुराने अधिकारियों को ही सेवा विस्तार दे दिया जाएगा।
माहरा ने कहा कि शासन और विभिन्न विभागों में एक के बाद एक किए जा रहे अधिकारियों के सेवा विस्तार से ऐसा प्रतीत होता है कि प्रदेश में क्षमतावान योग्य अधिकारियों की कमी है। शासन स्तर पर मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, पीडब्ल्यूडी चीफ, सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता, उत्तराखंड जल विद्युत निगम के महानिदेशक, यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक, पिटकुल के प्रभारी प्रबंध निदेशक जैसे पदों पर बार-बार सेवा विस्तार देकर सरकार इन विभागों के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के मनोबल को गिराने का काम किया जा रहा है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
श्रीनगर का पांचवां गुलदार पिंजरे में कैद
Latest Newst
-
Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
-
सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
-
शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Leave A Reply