उत्तराखंड में छात्रवृत्ति घोटाले की आंच, 1353 मामलों की जांच के आदेश
देहरादून: उत्तराखंड में अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं के लिए संचालित केंद्र पोषित छात्रवृत्ति योजनाओं में बड़ी अनियमितताओं और धोखाधड़ी की आशंकाओं के चलते सरकार ने व्यापक जांच के आदेश दिए हैं। राज्य भर के 91 संस्थानों, स्कूलों और मदरसों से जुड़े 1353 मामलों को जांच के दायरे में लाया गया है।
राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण सचिव धीराज सिंह गब्र्याल ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे उपजिलाधिकारी (SDM) की अध्यक्षता में जांच समिति गठित करें और एक माह के भीतर शासन को रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
यह कार्रवाई केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा 21 मार्च और 7 मई को हुई बैठकों के बाद की जा रही है, जिसमें राज्य सरकार को संदिग्ध संस्थानों की सूची सौंपी गई थी। मंत्रालय ने वर्ष 2021-22 और 2022-23 के छात्रवृत्ति आंकड़ों के विश्लेषण के आधार पर कई संस्थानों को संदेह के घेरे में पाया।
जिला स्तर पर गठित होने वाली जांच समिति में खंड शिक्षा अधिकारी, सहायक अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी और सहायक समाज कल्याण अधिकारी शामिल होंगे। जांच के बाद दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों और संस्थानों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि इससे पूर्व राज्य में समाज कल्याण विभाग की दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना में भी बड़ा घोटाला सामने आया था, जिसमें कई फर्जी संस्थानों को लाभ पहुंचाया गया था। उस मामले में सौ से अधिक गिरफ्तारियां हुई थीं, जिनमें विभागीय अधिकारी भी शामिल थे।
राज्य सरकार अब इस नए मामले में भी सख्ती बरतते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
उत्तराखंड में बाहर से लौटे दो लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
Latest Newst
-
देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
-
कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
-
विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
-
गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
-
राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
-
मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
-
NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
-
स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
-
हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
-
उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
-
देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
-
मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
-
NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
-
पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
-
सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
-
साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
-
देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन
-
विकसित भारत-2047 के लक्ष्य पर सीएम सख्त, 6940 करोड़ की 12 परियोजनाओं की समीक्षा
-
देवभूमि में हुड़दंगियों पर एक्शन, पर्यटन सीजन में बढ़ी चुनौती
-
CM Dhami Calls for Stronger Justice System at Judicium 2.0

Leave A Reply