दून अस्पताल पहुँचे मुख्यमंत्री, ठिठका प्रशासन
क्या मरीज़ और क्या हकीम सभी दंग रह गए, जब राज्य के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को अचानक दून अस्पताल जा पहुँचे। अस्पताल पहुँचने पर मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओ का जायज़ा लेना शुरू ही किया कि सबसे पहले उनकी नज़र वहाँ फैली गंदगी पर पड़ गई!
तुरंत वहाँ मौजूद ज़िम्मेदार अधिकारियों को तलब किया गया जिन्हें मुख्यमंत्री की नाराजगी का सामना करना पड़ा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अस्पताल परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के निर्देश दिए और परिसर के अंदर चले गए।
इस के बाद मुख्यमंत्री ने स्वयं मरीजों से मिले और उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने मरीज़ों की देखभाल के लिये की गई व्यवस्थाओं मे गहरी रूचि दिखाई और व्यावस्थागत कमियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मरीजों के तीमारदारों से सीधे बातचीत की और अस्पताल में मौजूद संसाधनों, डॉक्टरों और दवाइयों की उपलब्धता एवं खाने-पीने की व्यवस्थाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली।
मुख्यमंत्री का अगला पड़ाव था अस्पताल का भोजनालय जहाँ उन्होंने अस्पताल में दाखिल मरीजों के लिए बन रहे खाने को स्वयं जाकर देखा। श्री धामी ने दो टूक शब्दों में अस्पताल प्रबंधन को हिदायत दी कि मरीज़ों को मिलने वाले भोजन में किसी तरह कमी ना हो और हर तरह के पोषक तत्व भोजन में डाले जाएँ।
रजिस्ट्रेशन डेस्क में जाकर मुख्यमंत्री ने प्रतिदिन आने वाले मरीजों की संख्या के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य संबंधित जांच के लिए अस्पताल आए मरीजों को लंबी लाइन में ना लगना पड़े इसके लिए रजिस्ट्रेशन डेस्क की संख्या में भी बढ़ोतरी की जाए।
मुख्यमंत्री ने इमरजेंसी वार्ड में जाकर वहां मौजूद डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ से भी वार्ता की। उन्होंने अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों की उपस्थिति के बारे में भी जानकारी ली। मरीजों के इलाज में इस्तेमाल हो रही विभिन्न आधुनिक मशीनों के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा अस्पताल में यह व्यवस्था भी सुनिश्चित किया जाए कि मरीजों को बेवजह घूमना ना पड़े। एक ही स्थान पर मरीज अधिक से अधिक लाभ लें।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
रक्षा क्षेत्र उपकरण उत्पाद में भारत आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसरः रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
Latest Newst
-
चारधाम यात्रा 2026: सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 7 हजार पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
-
PM दौरे से पहले देहरादून में बड़ी कार्रवाई: पाक नेटवर्क से जुड़ा संदिग्ध गिरफ्तार
-
Char Dham Yatra 2026 to Be Safer, Cleaner and Tech-Driven: CM Dhami
-
उत्तराखंड: हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, जम्मू-कश्मीर कनेक्शन की जांच
-
मसूरी के लिए दूसरा रास्ता होगा तैयार, 23 किमी लेन से मिलेगा ट्रैफिक से छुटकारा
-
उत्तराखंड: अप्रैल में जनवरी जैसी ठंड, बारिश-बर्फबारी के चलते ऑरेंज अलर्ट
-
Uttarakhand Census to Begin April 10 with Digital Self-Enumeration
-
हरिद्वार को मिलेगा इंटीग्रेटेड रोपवे सिस्टम, डीपीआर से आगे बढ़ाने के निर्देश
-
Uttarakhand Boosts LPG Supply, Announces 3-Month Advance Ration
-
चारधाम यात्रा होगी हाईटेक, कंट्रोल रूम में ECG समेत बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
-
उत्तराखंड में पेट्रोल-डीजल और LPG सप्लाई सामान्य, अफवाहों से बढ़ी पैनिक बुकिंग
-
Rishikesh Seaplane Trial Opens New Horizons for Tourism in Uttarakhand
-
टिहरी में खुलेगा नया केंद्रीय विद्यालय, 2026-27 सत्र से शुरू होगी पढ़ाई
-
Uttarakhand Mining Department Sets Record with ₹1217 Crore Revenue
-
पीएम मोदी 14 अप्रैल को करेंगे दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
-
देहरादून में बढ़ते क्राइम पर सख्ती: हिस्ट्रीशीटर, हथियार और बाहरी वाहन रडार पर
-
जागेश्वर धाम में आस्था का सैलाब, ऑफ-सीजन में ही पहुंचे 20 हजार श्रद्धालु
-
दून बुक फेस्टिवल-2026 का शुभारंभ, साहित्य-संस्कृति का भव्य संगम
-
मिडिल ईस्ट तनाव का असर: उत्तराखंड में घर बनाना महंगा, लागत 25% तक बढ़ी
-
पौड़ी में सड़क विवाद से भड़की हिंसा, कैंची से हमला, विरोध में बंद रहा बाजार

Leave A Reply